logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जीवन का उद्देश्य क्या है?' Don 3 विवाद के बीच रणवीर ने पूछा सद्गुरु से सवाल

रणवीर सिंह ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु मुलाकात की। दोनों के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ranveer singh and sadhguru

रणवीर सिंह और सद्गुरु, Photo Credit: Sadhguru insta handle

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इस वजह से उनके और फरहान अख्तर के बीच में विवाद हो गया। फरहान ने रणवीर के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) में शिकायत दर्ज की थी।

 

इस मामले में FWICE ने रणवीर पर नॉन कॉपरेशन का आरोप लगाया गया है। इस पूरे विवाद के बीच में रणवीर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मुलाकात की। सद्गुरु के इंस्टाग्राम पेज पर रणवीर सिंह संग एक वीडियो शेयर किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हर कोई सलमान नहीं बन सकता', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य

रणवीर ने सद्गुरु से की मुलाकात

इस वीडियो में रणवीर सद्गुरु से कहते हैं कि कल मैंने एक ट्वीट किया था कि कल मैं सद्गुरु जी से मिल रहा हूं। उनसे मुझे क्या पूछना चाहिए और 80 % था जीवन का उद्देश्य क्या है? जीवन का उद्देश्य क्या है?

 

इसका जवाब देते हुए सद्गुरु ने कहा, 'जब आप पूछते हैं कि जीवन का उद्देश्य क्या है तो आप यह जानना चाहते है कि जीवन का उपयोग क्या है? इसका कोई उपयोग नहीं है। आप पैदा नहीं भी होते तब भी सब कुछ चल रहा होता। सब कुछ ठीक है। आप मेरा भरोसा कीजिए पैदा नहीं हुए होते तो ज्यादा बेहतर रहता। कोई उद्देश्य नहीं है। जीवन इस सवाल से बहुत बड़ा है कि हमारी जिंदगी का क्या मकसद है। इसका कोई उपयोग नहीं है। जीवन आपकी बुद्धि से बड़ी घटना है।'

 

यह भी पढ़ें: सुनीता ने पति गोविंदा को बताया 'बकरा', लोगों ने सुनाई खरी खोटी

FWICE ने रणवीर पर लगाया बैन

25 मई को FWICE ने रणवीर के खिलाफ स्टेटमेंट जारी करते हुए उन पर बैन लगाया जाता है। संस्था का कहना था कि उन्हें अपना पक्ष सुनाने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से प्री प्रोडक्शन में खर्च हुए 45 करोड़ रुपये की मांग की है। रणवीर की टीम ने इस मामले में स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि अभिनेता जानबूझकर इस मामले में चुप है क्योंकि उन्हें लगता है कि इस मुद्दे को प्यार से सम्मान के साथ सुलझाया जा सकता है। 


और पढ़ें