logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर 2' को रिलीज में 6 दिन बाकी, फिर भी कैसे कमा लिए 60 करोड़ रुपये?

'धुरंधर 2' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी। इससे एक दिन पहले फिल्म का प्रीमियर प्रीव्यू रखा गया है जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर जबरदस्त देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन, किरण बेदी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी।

 

'धुरंधर 2' के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। देशभर में 18 मार्च को प्रीमियर शो रखा गया है जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। देशभर में फिल्म की अभी तक 4.7 लाख की टिकटें बिकी है। अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने बंपर कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

 

यह भी पढ़ें: हंसिका मोटवानी ने तलाक के बाद बताया कैसा है हाल? 4 साल में टूटी शादी

एडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' ने उड़ाया गर्दा

2 हफ्ते पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग में 24. 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। विश्वभर में 'धुरंधर 2' धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग $3 मिलियन डॉलर की कमाई की है जिसमें से अकेले प्रीमियर के लिए $1 मिलियन डॉलर से कम की कमाई की है।

 

'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ की कमाई कर लेगी। फिल्म के सीक्वल में भी अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में नजर आए थे। इस किरदार के कारण 'धुरंधर' में सबसे ज्यादा लाइमलाइट अक्षय खन्ना को मिला। अक्षय के अलावा फिल्म में यामी गौतम भी कैमियो रोल में नजर आएंगी।

 

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक, मर्दवादी, महिला विरोधी', कुणाल खेमू ने ऐसा क्या कहा कि ट्रोल हो गए?

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर' पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दुनियाभर में फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को इंतजार है।  


और पढ़ें