logo

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर: द रिवेंज' का धुआंधार टीजर रिलीज, कैसे हमजा बना ल्यारी का रहमान डकैत?

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह धुरंधर 2, Photo Credit: Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सुपरहिट रही थी। फिल्म का सीक्वल अगले महीने 19 मार्च को रिलीज होगा। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने हाल ही में 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर द रिवेंज लिखा है। दर्शक इस फिल्म के सीक्वल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

फिल्म के निर्माताओं ने 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर रिलीज से कुछ घंटे पहले पहला पोस्टर रिलीज किया है। सीक्वल में रणवीर यानी हमला अली की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: क्रिंज या कॉन्फिडेंस? सोनम कपूर ने खुलेआम बेबी बंप दिखाया तो मच गया शोर

खून खराबे से भरा है 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जसकीरत सिंह रागी अपने देश के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देता है। वह देश की रक्षा के लिए ल्यारी का गैंगस्टर बन जाता है। 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह की बैकस्टोरी को दिखाया गया है। टीजर में रणवीर यानी जसकीरत सिंह रागी का हमजा में ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है। रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की झलक भी देखने को मिलती है। टीजर दर्शकों के मन में अनसुलझे सवाल छोड़ता है। 

 

यह भी पढ़ें: 'बार्डर 2' से चमके परमवीर सिंह चीमा कौन हैं? सूबेदार निशान सिंह के रोल में छाए

हमजा के रोल में नजर आए रणवीर

'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में रणवीर लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और रणवीर सिंह गुस्से में खड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।' इस पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म का पोस्टर अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया  गया है।

 

'धुरंधर 2' रिलीज डेट

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 13, 470 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म नबंर वन पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से सबसे ज्यादा लाइमलाइट अक्षय खन्ना को मिली। उन्होंने ने फिल्म में रहमान डकैत का रोल प्ले किया था।

 

 

Related Topic:#धुरंधर

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap