logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रवीना जैसा जादू नहीं चला पाईं बेटी राशा, सिर्फ इतने पैसे कमा पाई Azaad

राशा थड़ानी और अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Azaad

आजाद (Photo Credit: Rasha Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमन देवगन और राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। इस फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन और रवीना टंडन की बेटी राशा ने इंडस्ट्री में कदम रखा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने पसंद किया था। दोनों साथ में स्क्रीन पर काफी अच्छे दिख रहे हैं।  फिल्म को दर्शकों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

 

Sacnilk. Com के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग डे पर बहुत ही ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने महज 1.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि कल यानी 17 जनवरी को नेशनल फिल्म डे थे। इसके बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.02 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट था।

 

ये भी पढ़ें-  'मुझे रिप्लेस कर दिया', 'तनु वेड्स मनु 3' को लेकर माधवन ने क्यों कहा

 

राशा और अमन के अलावा फिल्म में अजय, डायना पेंटी, मोहित मलिक, पीयूष मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। आजाद की कहानी थोड़ी अलग है जिसमें यंग लड़के का उसके घोड़े के साथ अटूट रिश्ता है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि आजाद मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। मैं चाहता हूं कि लोग इस फिल्म को प्यार दें। 

ये भी पढ़ें- कंगना ने 10 सालों में दी सिर्फ एक हिट फिल्म, 'इमरजेंसी' भी हुई फुस्स

 

राशा सिर्फ 19 साल की हैं। वह  अपनी मां रवीना की तरह इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें बचपन से ही शीशे के सामने डांस करना पंसद था। वह हमेशा से एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं। फिल्म में उनके काम को लोगों ने पसंद किया है। क्रिटिक्स का कहना है कि राशा अपनी डेब्यू फिल्म के हिसाब से कमाल की एक्ट्रेस हैं। हालांकि अभी उन्हें अपने स्किल्स पर बहुत काम करने की जरूरत है। आपको बता दें कि रवीना ने भी अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में की थी। 1991 में उनकी पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गई थीं।

 

राशा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर राशा को 2.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फैंस उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


और पढ़ें