बॉलीवुड की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं। कपल ने अपनी शादी को Virosh नाम दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों लगातार शादी की रस्मों से जुड़े फोटो शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की शादी की रस्मों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
रश्मिका और विजय उदयपुर में शादी कर रहे हैं। फैंस दोनों की शादी की तस्वीरों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका बहुत ही प्राइवेंट पर्सन हैं। उन्होंने विजय देवरकोंडा को सीक्रेटली डेट किया। दोनों बहुत कम ही पब्लिक में साथ दिखते थे। फैंस रश्मिका के परिवार के बारे में जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर लगी रोक, हाई कोर्ट ने मेकर्स को दिया झटका
रश्मिका के परिवार में कौन-कौन हैं?
रश्मिका के पिता मदन मंदाना पेशे से बिजनेसमैन है। उनका कर्नाटक के वीराजपेट में एक कॉफी एस्टेट है। इसके अलावा वह एक फंक्शन हॉल के मालिक भी हैं। उनकी एक छोटी बहन है। रश्मिका की बहन उनसे उम्र में 16 साल छोटी हैं। उनका शिमन है। शिमन अपनी दीदी की शादी को लेकर बहुत उत्साहित है। रश्मिका अपनी बहन को लाइमलाइट से दूर रखती हैं ताकि उन्हें सामान्य बचपन मिले। शिमिन के साथ रश्मिका बहुत कम फोटो शेयर करती हैं। वहीं, उनकी मां सुमन मंदाना हाउस वाइफ हैं। उनकी मां भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
कैसा था रश्मिका का बचपन?
रश्मिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक मीडिल क्लास परिवार से आती हैं। एक ऐसा समय भी था जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उस समय बहुत छोटी थीं। हमारे पास घर ढूंढ़ने और किराया देने तक के पैसे नहीं थे। इन सब चीजों की वजह से मुझे स्कूल में गलत समझा जाता था। वह ढंग से एक्सप्रेस नहीं कर पाती थीं और न ही दोस्त बना पाती थीं। मुश्किल समय में उनकी मां ने उनका साथ दिया।
यह भी पढ़ें: 'खतरे से बाहर सलीम खान', सलमान खान की हीरोइन ने बताया कैसी है तबीयत
करोड़ों की मालकिन हैं रश्मिका
आज रश्मिका करोड़ों में कमाई करती है। उनकी गिनती साउथ की हाईएस्ट पेड़ ऐक्ट्रेसेज में होती हैं। वह एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये लेती हैं। वह कई सारे ब्रांड्स का विज्ञापन करती हैं जिसके लिए मोटी रकम लेती है। उनके पास 66 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रश्मिका की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी हैं।