logo

ट्रेंडिंग:

आदर जैन की शादी में सेलेब्स का जमावड़ा, रेखा ने लूटी लाइमलाइट

आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

kareena, rekha and suhana khan

करीना, रेखा और सुहाना खान (Photo Credit: Viralbhayani)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

करीना और करिश्मा कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। इस शादी में पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई थी।  इस शादी में करीना, करिश्मा, रणबीर, आलिया, नीतू समेत सभी सदस्य नजर आए। सभी ने शादी के फंक्शन को जमकर एन्जॉय किया। 

 

आदर और अलेखा की बिग फैट वेडिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारे भी शामिल हुए। इस लिस्ट में गौरी खान, करण जौहर, बोनी कपूर, रेखा, अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, अनन्या पांडे समेत तमाम सितारों का नाम शामिल है। शादी के फंक्शन से सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं।

 

ये भी पढ़ें- थिएटर और OTT के बीच 'फंसे' अनुराग कश्यप तलाश रहे अपनी जमीन

 

रेखा ने लूटी लाइमलाइट

 

रेखा ने रेड और ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थीं। उन्होंने अपने लुक को हैवी नेकलेस के साथ कंप्लीट किया था। रेखा ने पैपराजी को जमकर पोज दिया। हर किसी की निगाहें उनकी खूबसूरती पर टिक गईं। उनको देखकर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है।

 

 

गौरी खान अपनी मां सविता छिब्बर के साथ पहुंची थीं। गौरी व्हाइट और बेज कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं, नीतू कपूर पीले कलर के आउटफिट में दिखाई दी। नीतू ने अपनी बेटी रिद्धिमा और नातिन समायरा सहानी के साथ पोज दिया। करीना ऑरेंज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें- 'याद रखना मैं समय हूं...', विवादों के बीच लाइव शो में बोले समय रैना

 

नवंबर में आदर और अलेखा ने अपने रिलेशनशिप को किया था पब्लिक

 

पिछले साल नवंबर महीने में आदर और अलेखा की रोका सेरेमनी हुई थी। कपल ने गोवा में क्रिश्चियन शादी की थी। हालांकि इस शादी में पूरा कपूर परिवार शामिल नहीं हो पाया था। अलेखा आदर की बचपन की दोस्त है। आदर अलेखा से पहले तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap