logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राइज एंड फॉल 2' में जनता के पास होगी पावर, प्रोमो में सामने आया नया ट्विस्ट

'राइज एंड फॉल 2' का नया सीजन आने वाला है। मेकर्स ने इस बार ऑडियंस को पावर दी है। इस बार जनता रूलर्स और वर्कर्स को चुनेगी।

Virender Sehwag and Gautam gulati

वीरेंद्र सहवाग और गौतम गुलाटी, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'राइज एंड फॉल 2' का नया सीजन आने वाला है। शो के नए होस्ट पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग है। इस बार शो के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में वीरेंद्र ने बताया कि इस बार किस कंटेस्टेंट को रूलर बनाना है और किसे वर्कर? इसका फैसला जनता लेगी। शो में कंटेस्टेंट्स की बोली लगेगी। गेम के इस नए ट्विस्ट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

 

पिछले सीजन में शो के प्रीमियर पर कंटेस्टेंट्स को आपस में तय करना था कि किसे गोल्डन ब्रीफकेस मिलेगा और कौन रूलर बनेगा? जबकि बाकी लोगों को बेसमैंट में वर्कर बनकर रहना था और उन्हें पेंटहाउस में रहने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि सीजन 2 मे इस फॉर्मेट को बदल दिया गया है। इस बार कंटेस्टेंट्स की किस्मत जनता के हाथ में होगी। 

 

यह भी पढ़ें: 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर खास क्यों, देखते-देखते कैसे खेल सकते हैं गेम?

ऑडियंस के हाथ में होगी कंटेस्टेंट्स की किस्मत

शो के प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग ने बताया, 'इस बार कंटेस्टेंट्स का राइज एंड फॉल ऑक्शन के जरिए होगा। इंडियन रियलिटी शो में ऐसा पहली बार होगा जब आप शोमेकर होंगे और आपके हाथ में पावर होगा। राइज एंड फॉल गेम की शुरुआत से पहले, आप हर कंटेस्टेंट की कीमय तय करेंगे 4 लाख, 3.5 लाख और 75000 रुपये। याद रखिए आप जो कीमत तय करेंगे। वहीं रकम लेकर कंटेस्टेंट्स टॉवर में एंट्री करेंगे और यही रकम उनके राइज या फॉल का फैसला कर सकती है'।

 

 

View on Instagram

 

ऑडियंस कैसे करेंगे वोट?

वीरेंद्र ने बताया कि ऑडियंस एमएक्स प्लेयर खोलकर, राइज एंड फॉल टैब पर जाकर और अपने वोट सबमिट करने से पहले जितने चाहें उतने कंटेस्टेंट को वैल्यू देकर वोट दे सकते हैं। वोटिंग विंडो 20 से 23 सितंबर तक खुली रहेगी। इसका मतलब है कि दर्शक तय करेंगे कि कौन से कंटेस्टेंट गेम की शुरुआत रूलर्स के तौर पर करेंगे और कौन वर्कर्स होंगे?

 

यह भी पढ़ें: 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर खास क्यों, देखते-देखते कैसे खेल सकते हैं गेम?

'राइड एंड फॉल' में शामिल हुए ये कंटेस्टेंट्स

'राइज एंड फॉल' में कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। जहां रूलर्स पेंटहाउस में रहेंगे और सभी लग्जरी का लुत्फ उठाएंगे। साथ ही वर्कर्स की किस्मत का फैसला भी करेंगे। वहीं वर्कर्स को टास्क करने के बाद उन लग्जरी को जीतना होगा। इस बार शो में 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इस लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव, सारा गुरपाल, गौतम गुलाटी, अनीश भगत, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी समेत अन्य लोग शामिल है। शो 26 सितंबर से एमएसक्स प्लेयर पर ऑनएयर होगा।


और पढ़ें