logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट, क्या बोले 'ओमकारा'?

सैफ अली खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें आई हैं।

saif ali khan new update

सैफ अली खान, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ओमकारा में लंगड़ा त्यागी, लाल कप्तान में नागा साधु और सैक्रेड गेम्स में सरताज सिंह जैसे दमदार रोल करने वाले बॉलीवुड एक्टर भी अब अपने घर में सुरक्षित नहीं है। बुधवार देर रात 2 बजे उन पर तेजधार चाकू से 6 बार वार किया गया। हमला एक चोर ने किया। हाथापाई में एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। अब उनका इलाज लीलावती अस्पताल में हो रहा है। दरअसल, हाथापाई के दौरान सैफ को कई चोटें आईं और अब उनकी हालत पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

बॉलीवुड से इतनी परेशान करने वाली घटना ने सैफ के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, इतनी हाई सिक्योरिटी के बावजूद अभिनेताओं पर हमला जारी है। इससे पहले दबंग एक्टर सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना ने सबको हैरान कर दिया था। 

 

हालांकि, अभिनेता सैफ अली खान ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उनके घर पर चोरी की कोशिश की गई थी। वह इस समय अस्पताल में सर्जरी करवा रहे हैं। उन्होंने मीडिया और फैंस से अनुरोध किया है कि वे धैर्य रखें। पुलिस मामले को देख रही है और वह इस पर अपडेट देते रहेंगे।

 

 

 

संदिग्ध की तलाश में पुलिस 

मुंबई पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है। फिलहाल, मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर पर है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाशी ले रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा, 'अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक चोर घुस आया था। इस दौरान अभिनेता और चोर के बीच हाथापाई हुई। मारपीट में ही सैफ घायल हो गए और उनका इलाज किया जा रहा है। जांच जारी है।'

 

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई के बांद्रा इलाके में सैफ अली खान के घर पर तैनात है। बता दें कि  सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने घटना से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ अपनी रात की एक तस्वीर शेयर की थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय करीना घर पर थीं या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर देर रात चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती; अभी कैसी हालत

कितने घायल हुए सैफ?

सैफ पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। सूत्रों का कहना है कि उनके शरीर पर चाकू से 6 बार वार किए गए हैं। सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें आई हैं। इस समय उनकी न्योर सर्जरी हो रही है। उनके शरीर से 3 इंच लंबा शार्प ऑब्जेक्ट निकाला गया है। उनकी कॉस्मैटिक सर्जरी भी की जा रही है। बता दें कि घटना के दौरान सैफ की हाउस हेल्पर भी घायल हुई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में है कि आखिर इतनी हाई सिक्योरिटी वाले घर में चोर अंदर कैसे घुसा? 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें