बांद्रा: अरबपतियों का आशियाना बन रहा अपराधियों का नया अड्डा!
सैफ अली खान, सलमान खान समेत मशहूर दिग्गज एक्टर मुंबई के रिहायशी इलाका बांद्रा में रहते है। बढ़ती घटनाओं के बीच क्या अब बांद्रा बॉलीवुड स्टार्स के लिए सुरक्षित नहीं रहा?

बांद्रा-वर्ली सी लिंक, Photo Credit: PTI
आम आदमी पर हमला होना आम है क्योंकि उनके पास न तो कोई हाई सिक्योरिटी होती है और न ही वो हट्टे-कट्टे सिक्योरिटी गार्ड लेकर साथ चलते है। वहीं, बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस के साथ 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड होते है। इसके अलावा उनके घर पर भी गार्ड तैनात रहते है। ऐसे में अगर इनके घर पर कोई चोर घुस आए यो कोई गोलीबारी कर दें तो यह बहुत चिंता का विषय बन जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि बुधवार बीते रात 2 बजे ओमकारा एक्टर सैफ अली खान के घर चोर घुस आया। चोर के साथ हुई हाथापाई में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल वह लीलावती अस्पताल में भर्ती है जहां उनकी सर्जरी की गई। बता दें कि सैफ को 6 चोटें आई हैं। सैफ पर ऐसा हमला होना पहली घटना नहीं है। इससे पहले जुलाई, 2024 में दबंग एक्टर सलमान खान के घर पर भी हमला हुआ था।
मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक बांद्रा में कई बॉलीवुड स्टार का आलीशान घर है लेकिन जिस तरीके से हमले की घटनाएं सामने आ रही है उससे सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अब बांद्रा बॉलीवुड स्टार्स के लिए सुरक्षित नहीं रहा?
दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल और एकट्रेस व फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर बांद्रे में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
बांद्रा में एक के बाद एक घटनाएं
12 अक्टूबर, 2024 को पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को खेर नगर, मुंबई में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी को हमले से कुछ दिनों पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथियों से जान से मारने की धमकी मिली थी।
14 अप्रैल, 2024 को बाइक पर सवार 2 अज्ञात लोगों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। सलमान का घर बांद्रा के सबअर्बन एरिया में स्थित है। दरअसल, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। हमले के बाद सलमान खान ने अपने गैलेक्सी होम्स अपार्टमेंट में बुलेटप्रूफ ग्लास और इलेक्ट्रिक फेंसिंग के साथ सुरक्षा बढ़ा दी थी।
इन हमलों ने बांद्रा के बॉलीवुड हस्तियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सैफ अली खान और सलमान खान के अलावा, बांद्रा में रहने वाले अन्य मशहूर अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, संजय दत्त, रेखा, जीनत अमान, अनन्या पांडे, फरहान अख्तर और सायरा बानो हैं।
क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार पर मुंबई में लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'सुबह उठते ही मुझे दिल दहला देने वाली खबर मिली। मशहूर अभिनेता पर 6 बार चाकू से हमला किया गया।'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है और उन्होंने सलमान खान पर हुए क्रूर हमले और बाबा सिद्दीकी को गोली मारने की घटनाओं का हवाला दिया। केजरीवाल ने कहा, 'राज्य में डबल इंजन होने के बावजूद सरकार मुंबई में सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार देश, सीमा और राजधानी की सुरक्षा नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में फिरौती के लिए खुलेआम फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'भाजपा को गंदी राजनीति बंद कर विकास कार्य करने चाहिए।'
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी क्या बोलीं?
सैफ अली खान पर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बांद्रा में सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाया। उन्होंने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर भी सवाल उठाए और एक्स पर लिखा, 'यह कितनी शर्म की बात है कि एक हाई-प्रोफाइल रिहायशी इलाके में मशहूर एक्टर पर हमला का प्रयास हुआ। सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है।'
बाबा सिद्दीकी पर जानलेवा हमले और सलमान खान के घर पर गोलीबारी का हवाला देते हुए, उद्धव सेना नेता ने कहा, 'सब कुछ बांद्रा में है। एक ऐसा इलाका जहां सबसे ज्यादा मशहूर हस्तियां रहती हैं, जहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं, तो मुंबई में कौन सुरक्षित है?'
पूजा भट्ट को हो रहा असुरक्षित महसूस
इसी तरह की चिंताओं पर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने कहा, 'हमें बांद्रा में अधिक पुलिस की उपस्थिति की आवश्यकता है। क्या इस अराजकता पर अंकुश लगाया जा सकता है? हमें बांद्रा में अधिक पुलिस की उपस्थिति की आवश्यकता है। पहले कभी इतना असुरक्षित महसूस नहीं किया।'
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap