संचागिरी राजकुमार ने तमिल साइंस फिक्शन फिल्म 'वन मैन' का निर्माण किया है। इस फिल्म में संचागिरी ने अभिनय, लेखन, सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स से लेकर तमाम काम खुद किए हैं।
हम सभी जानते हैं कि एक फिल्म को बनाने के पीछ कई लोग काम करते हैं। उसमें भी हर व्यक्ति का काम अलग-अलग होती है। म्यूजिक, लेखन, निर्देशन, अभिनय से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक। क्या आप सोचते हैं कि एक व्यक्ति पूरी फिल्म का निर्माण अकेले कर सकता है। आपको भी लग रहा होगा कि कोई एक व्यक्ति सब कुछ नहीं कर सकता है लेकिन ऐसा संचागिरी राजकुमार ने किया है।
उन्होंने साइंस फिक्शन तमिल फिल्म वन मैन का निर्माण किया है। इस फिल्म को IMDb पर 9.6 रेटिंग मिली है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके लेखन, निर्देशन, अभिनय, संगीत, छायांकन, मेकअप, वीएफएक्स समेत अन्य विभागों का काम उन्होंने अकेले ही किया है। इस फिल्म में संचागिरी ने 50 से ज्यादा कैरेक्टर निभाए हैं। इस फिल्म को बनाने में संचागिरी को करीब 5 से 6 साल लग गए थे।
इस फिल्म में 5 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है जो जंगल में एक रहस्यमयी फैक्ट्री खोज निकालते हैं और पूरी दुनिया को 10 दिन के लिए रोक देने का प्लान करते हैं। इस फिल्म की खासियत है कि संचागिरी ने सबकुछ किया है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। इस साइंस फिक्शन फिल्म की टाइमिंग 1 घंटा 40 मिनट है जिसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस फिल्म की क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की थी लेकिन कोई बड़ा स्टार्स नहीं होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई।
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 0.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह एक इंडिपेडेंट फिल्म थी। इस फिल्म में किसी बड़े निवेशक ने पैसे नहीं लगाए थे।
इस फिल्म में 20 मेन कैरेक्टर और 500 सपोर्टिंग कैरेक्टर है जिसे उन्होंने लुक बदल बदलकर खुद ही निभाया है। उन्होंने सभी किरदारों को ग्राफिक की मदद से एक साथ जोड़ दिया। संचागिरी राजकुमार ने इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ भारत में ही नहीं फ्रांस, इटली, कंबोडिया, मलेशिया, स्वीडन और यूएस तक में की है।