logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सिकंदर' के 'बम बम भोले' गाने में जमकर नाचे सलमान, पहली बार दिखीं काजल

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का दूसरा गाना 'बम बम भोले' रिलीज हो गया है। गाने में पहली बार काजल अग्रवाल की झलक देखने को मिली है।

Salman Khan, Rashmika Mandanna,

सलमान और रश्मिका (Photo Credit: Salman Instagram Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

होली के खास मौके पर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का दूसरा गाना 'बम बम भोले' रिलीज हो गया है। गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। गाने में सलमान और रश्मिका धुआंधार डांस करते हुए नजर आए। गाने में काजल अग्रवाल भी दिखाई दे रही हैं। भाईजान ने होली पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। 

 

'बम बम भोले' गाने के लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। गाने में सलमान और रश्मिका के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गाने में सलमान अपने ही रंग में झूमते हुए नजर आए।

 

ये भी पढ़ें- 'तू या मैं' का खतरनाक टीजर रिलीज, जाह्नवी की बहन शनाया करेंगी डेब्यू

 

'बम बम भोले' गाना हुआ रिलीज

 

गाने की शुरुआत होली की धूम और गुलाल उड़ाते हुए होती है जिसमें सलमान की दमदार एंट्री होती है। सलमान अपने डांस स्टेप्स करते हैं। गाने में कुछ देर के लिए रश्मिका दिखाई देती हैं। गाने का वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने को लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सलमान और रश्मिका की जोड़ी कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा, रश्मिका से ज्यादा भाईजान और काजल की जोड़ी अच्छी लगेगी। तीसेर यूजर ने लिखा, इस साल का बेहतरीन होली गाना।

 

 

सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि फिल्म में रश्मिका की मौत हो जाएगी। फिल्म की कहानी में सलमान और काजल अग्रवाल की स्टोरी को दिखाया जाएगा। फैंस तीनों स्टार्स को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। भाईजान का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है।

 

रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने इस फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये फीस ली है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। दोनों ने साथ में इससे पहले 'किक' में काम किया था।

 


और पढ़ें