logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईद पर फैंस को हुआ सलमान खान का दीदार, पिता सलीम संग नजर आए भाईजान

सलमान खान ने ईद पर अपने फैंस को निराश नहीं किया। इस बार भी उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। सलमान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए।

salman khan

परिवार संग नजर आए सलमान खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ईद के खास मौके पर अपने फैंस को ईदी दे दी है। इस बार भले ही ईद पर उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन भाईजान ने फैंस से मिलना का रिवाज कायम रखा। उन्होंने पूरे परिवार के साथ फैंस को ग्रीट किया।

 

फैंस उनसे मिलने के लिए हर साल ईद पर उनके घर के बाहर गैलेक्सी अपर्टामेंट के बाहर आते हैं। इस बार सलमान अपने पिता सलीम खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आए। सलमान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस वजह से उन्हें घर की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। सलमान के घर के चारों तरफ बुलेटप्रूफ शीशा लगा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: राकेश बेदी निकले असली 'धुरंधर', जमील जमाली के रोल में दर्शकों को किया हैरान

सलमान खान ने ईद पर फैंस का किया अभिवादन

उनके घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान हाथ जोड़कर अपने फैंस का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने चहेते सुपरस्टार को देखकर फैंस का दिन बन गया। सलमान के साथ उनके छोटे भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता और भांजी आयत को भी देखा गया।

 

उनके लिए बीता हुआ वक्त काफी मुश्किल रहा था। उनके पिता और स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान को ब्रेन हैमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। कुछ दिनों पहले ही वह घर लौटे हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की, प्रकाश राज को बुरा क्यों लगा?

पहली बार नजर आए सलीम खान

अस्पताल से लौटने के बाद पहली बार सलीम खान नजर आए हैं। वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। उन्हें स्वस्थ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 17 अप्रैल को सलीम खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका छोटा सा ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। एक महीने के बाद उनकी तबीयत में सुधार है। 

 

वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' है। इस फिल्म के दो गाने रिलीज हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो सकती है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।


और पढ़ें