logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्लाइट में 45 मिनट सलमान के लिए थे भारी, लगा पहुंच गए मौत के करीब

सलमान खान हाल ही में भतीजे अरहान के पोडकॉस्ट में पहुंचे थे। उस पोडकॉस्ट में उन्होंने बताया कि कब उन्हें महसूस हुआ कि वह मौत के करीब है

Salman Khan

सलमान खान (Photo Credit: Salman Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वह बहुत कम इंटरव्यू में नजर आते हैं। पहली बार वह अपने भतीजे अरहान खाने के यूट्यूब चैनल डंब बिरयानी में नजर आए। इस पोडकॉस्ट में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कब उन्हें लगा की वह मौत के करीब है।

 

सलमान ने बताया कि जब वह फ्लाइट में बैठे थे और करीब 45 मिनट के लिए टर्बुलेंस आया था। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई सोहेल के साथ फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे थे। हम दोनों किसी अवॉर्ड फंक्शन से वापस आ रहे थे। उस समय में फ्लाइट टर्बुलेंस आया था वो भी कुछ देर के लिए नहीं करीब 45 मिनट तक था। मैंने उस दौरान अपने भाई को देखा वह सो रहा था।

 

ये भी पढ़ें- सैफ ने बताई हमले वाली रात की कहानी, कहां थीं करीना, जानें हर पहलू

 

सलमान ने सुनाया मौत के करीब पहुंचने का अनुभव

 

'सिकंदर' अभिनेता ने कहा, 'शुरुआत जैसे हुई एक दम से आवाज तेज हो गई और पूरे फ्लाइट में डर का मौहाल था। मैने एयरहोस्टेस को देखा, वह प्रार्थना कर रही थी। तब मुझे लगा अरे बाप रे। यहां तक पायलट भी टेंशन में लग रहे थे। आमतौर पर वह चिल नजर आते हैं और ऑक्सीजन मास्क भी नीचे आ गया। मैंने सोचा कि ये तो मैंने फिल्मों में होते देखा है। करीब 45 मिनट बाद चीजें सामान्य हो गई और सभी लोग दोबारा हंसते-मुस्कुराते दिखें।

 

उन्होंने आगे बताया, 'उसी फ्लाइट में सोनाक्षी और उनकी मां भी मौजूद थीं। दोबारा से टर्बुलेंस आया तो उनकी हंसी रूक गई और जब तक फ्लाइट सुरक्षित तरीके से लैंड नहीं हुई किसी ने कुछ नहीं बोला। जैसे हम सब पहुंच गए और सबके चलने का तरीका बदल गया'।

 

ये भी पढ़ें- 'रंगीला' से चमकी अहमाद खान की किस्मत, बने सबसे महंगे कोरियोग्राफर

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं। 'सिकंदर' में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर मुरुगदॉस ने किया है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान और साजिद साथ में 10 साल बाद काम कर रहे हैं। दोनों ने साथ में 'किक' में काम किया था। सिकंदर इस साल ईद पर रिलीज होगी।

 

 


और पढ़ें