logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एक कमरे में 60-70 लोग रहते थे', सलमान खान को याद आ गए जेल वाले दिन

सलमान खान ने रियालिटी शो 'एलायंस' में जेल के दिनों को याद करते हुए वहां के मुश्किल हालात के बारे में खुलकर बात की। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

salman khan

सलमान खान, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कई साल बाद अपने जेल के दिनों को याद किया है। वह अपने भाई सोहेल खान से मिलने रियालिटी शो 'एलायंस' में पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत में उन्होंने जेल के अंदर की जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। सलमान ने बताया कि जेल में एक छोटे से कमरे में 60-70 लोग रहते थे। वहां सिर्फ एक भारतीय स्टाइल का कमोड था और रहने की स्थिति भी काफी मुश्किल थी। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं।

 

शो 'एलायंस' के नए प्रोमो में सलमान खान ने बताया कि जब वह कई साल पहले जेल गए थे तब वहां हालात आसान नहीं थे। उन्होंने कहा कि कमरे में बहुत ज्यादा कैदी रहते थे और सभी को एक ही बाथरूम इस्तेमाल करना पड़ता था। उन्होंने यह भी बताया कि वहां साफ-सफाई की स्थिति अच्छी नहीं थी और रहने में काफी दिक्कत होती थी। सलमान ने बातचीत के दौरन इशारों में बताया कि जेल का माहौल बेहद कठिन था और वहां की जिंदगी बाहर की दुनिया से बिल्कुल अलग होती है। उनका यह बयान सामने आने के बाद फैंस भी हैरान हैं क्योंकि सलमान बहुत कम ही अपने जेल के अनुभवों पर खुलकर बात करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'पहले हमें दिखाओ रामायण वरना धरना देंगे', रामलीला कमेटी ने ऐसी मांग क्यों की?

 

View on Instagram

कई मामलों में जा चुके हैं जेल

सलमान खान का नाम 1998 के काला हिरण और चिंकारा शिकार मामलों से जुड़ा रहा है। इन मामलों में कानूनी प्रक्रिया के दौरान उन्हें अलग-अलग समय पर जेल और न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था। सलमान करीब 18 दिन तक जेल में रहे हैं। इससे पहले भी एक पुराने इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि जेल में सबसे बड़ी परेशानी बाथरूम की थी। अब 'अलायंस' शो में उन्होंने एक बार फिर उन दिनों को याद करते हुए जेल के हालात की जिक्र किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा माल असली है', आम्रपाली और रानी चटर्जी ने कैसी बात करने लगी?

 

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में बिजी हैं। सलमान ने शो 'एलायंस' में बताया कि नई फिल्म के लिए उन्होंने करीब 16 किलो वजन कम किया है। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। 


और पढ़ें