logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान से लेकर आलिया तक, छात्रों के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों के सपोर्ट में बॉलीवुड के सितारे उतरे हैं। इस लिस्ट में सलमान से लेकर आलिया तक का नाम शामिल है।

salman khan, rajkummar rao and alia bhatt

सलमान खान, राजकुमार राव और आलिया भट्ट, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर- मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रोटेस्ट को बॉलीवुड स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम के साथ जंतर- मंतर पहुंची थीं। उन्होंने वहां पहुंचकर स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया।  सलमान खान , आलिया भट्ट , ऋचा चड्ढा से लेकर तमाम सितारे ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है।

 

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से मेरा दिल टूटा और फिर बार-बार उम्मीदों से जुड़ा भी। हर वह छात्र जो आज डट कर खड़ा है। उसके पीछे एक सपना है। एक परिवार की उम्मीद है और अनगिनत कुर्बानियों का सफर है। वह सिर्फ खुद की अगुवाई नहीं कर रहे हैं बल्कि उन सभी की कर रहे हैं जिन्होंने उन पर भरोसा किया है और उन लोगों के लिए भी जो उनके बाद आएंगे। उनकी हिम्मत और हौसला हम सभी के लिए आईना है जो हमसे पूछता है कि क्या हम उन्हें सुन रहे हैं जो इस देश का कल बनाएंगे और संवारेंगे। छात्रों के लिए, छात्रों द्वारा और आने वाला कल उन्हीं का है।'

 

यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' में विजय नहीं जमा पाए रंग, कमजोर कहानी ने बिगाड़ा खेल

सलमान से ऋचा तक ने छात्रों का किया सपोर्ट

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह बहुत शांतिपूर्ण आंदोलन था बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पेपर लीक है गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका समर्थन किया। यह वाकई एक सराहनीय कदम है। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से अपने भविष्य और एक बेहतर शिक्षित भारत बनने की इच्छा दिखाई है।

 

ऋचा चड्ढा ने सीजेपी का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'ये आंदोलन अब उन सभी लोगों से बड़ा हो चुका है जिन्होंने इसकी शुरुआत की थी। अब सिर्फ कॉकरोच ही नहीं हाथी, शेर, घोड़ा, गिलहरी, तितली और  चिड़िया सब आ गए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा लिखने वाले ने कौन से गाने लिखे?

 

राजकुमार राव ने लिखा, 'जब युवा खुद को अनसुना महसूस करते हैं तो यह समाज के लिए संकेत है कि उनकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर आवाज को निष्पक्षता के साथ सुनना जरूरी है और किसी भी तरह की हिंसा सिर्फ हालात को बिगाड़ती है। छात्रों को अपनी बात शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ रखनी चाहिए और अधकारियों को संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुननी चाहिए।'


और पढ़ें