logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान से लेकर प्रीति जिंटा तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन

बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम के साथ राखी का त्योहार मनाया। सलमान खान ने राखी संग पैप्स को पोज दिया। उनका वीडियो वायरल रहा है।

salman and priety zinta celebrating rakhi

सलमान खान और प्रीति जिंटा, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी खुशी, तरक्की और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

 

स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है। कंगना रनौत , प्रीति जिंटा से लेकर सलमान खान तक की राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं। सलमान ने अपनी बहनें अलवीरा और अर्पिता से राखी बंधवाई और उन्होंने पैप्स को भी राखी दिखाते हुए पोज दिया। सलमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'घर में पिटती और बाहर लेती अवॉर्ड', काम्या को मारते थे पहले पति, छलका दर्द

सेलेब्स ने धूमधाम से मनाया राखी का त्योहार

अक्षय कुमार ने खास अंदाज में अपने फैंस को राखी की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट पर लिखा, 'रिश्ता वो जिसमें नोकझोंक भी है। प्यार भी है और हर मुश्किल में साथ भी है। हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'

 

 

View on Instagram

 

 

अभिनेत्री और सासंद कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के साथ राखी का त्योहार मनाया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने भावुक पोस्ट लिखा, 'मेरे प्यार भाई, मैं इश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये जो बंधन मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है। ये सदा तुम्हारी रक्षा करें। तुम सदैव अपने माता पिता की सेवा करो। पत्नी का सदा कल्याण करो और बच्चों की रक्षा करो। '

 

 

View on Instagram

 

 

अर्जुन कपूर ने भी इस मौके पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी बहनें अंशुला, जाह्नवी, खुशी कपूर और कजिन रिया और शनाया कपूर नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सबसे अच्छे लोगों का साथ मिला। हैप्पी राखी।'

 

 

View on Instagram

 

 

प्रीति जिंटा ने रक्षा बंधन पर दोनों भाइयों के साथ तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'आप सभी को रक्षाबंधन की बधाई जो इसे मना रहे हैं और मेरे दोनों पार्टनर्स इन क्राइम को ढेर सारी खुशियां और प्यार।' इसके अलावा रिद्धिमा कपूर, आयशा खान, प्रिया दत्त से लेकर तमाम कलाकारों ने राखी की तस्वीरें शेयर की हैं।


और पढ़ें