logo

मूड

ट्रेंडिंग:

समय रैना ने बताया बेरोजगार, क्या करते हैं अर्चना पूरन के पति और बेटे?

समय रैना के शो में अर्चना पूरन सिंह के पति और बेटों को बेरोजगार कहने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर उनकी बहुत आलोचना कर रहे हैं।

samay raina archana singh

समय रैना के साथ अर्चना और अन्य मेहमान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉमेडियन समय रैना अपने शो और अपनी बात खुलकर रखने की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनका शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' फिर से चर्चा में आ गया है इस शो के नए एपिसोड में मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह मेहमान बनकर आई थीं। शो के दौरान समय और अर्चना के बीच जो बातचीत हुई उसे लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बहस हो रही है। समय ने अर्चना की हंसी, उनके काम और उनके परिवार को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं जिन्हें कुछ लोगों ने गलत बताया और उनकी आलोचना की। 

 

शो में अर्चना का स्वागत करते हुए समय ने कहा कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में 'मिस ब्रगांजा' का रोल देखने के बाद से वह उनके फैन रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अर्चना के व्लॉग्स का जिक्र करते हुए कहा कि न तो उनके पति कोई काम करते हैं और न ही उनके दोनों बेटे कुछ काम करते हैं। अर्चना के दोनों बेटे सामने की लाइन में बैठे थे जिन्हें समय ने कहा कि उन्होंने पहले ही मना किया था कि आगे मत बैठो, इस तरह नाम नहीं बल्कि बेइज्जती होती है।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु अस्पताल में बजे गाने, खूब पार्टी हुई, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

समय ने ऐसा क्या कहा?

समय ने आगे कहा कि उनके पति परमीत सेठी कुछ नहीं करते हैं और उनके घर का नियम उल्टा है जहां सिर्फ औरतें ही काम कर रही हैं। इस पर अर्चना ने जवाब दिया कि पूरी दुनिया में औरतें काम करती हैं लेकिन आदमी उसे काम नहीं मानते हैं। समय ने अर्चना के काम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह जो करती हैं उसे काम नहीं माना जा सकता है। इस पर अर्चना ने कहा कि यह सबसे मुश्किल काम है। समय ने पूछा कि क्या कपिल शर्मा के चुटकुलों पर हंसना ही काम है? उन्होंने आगे कहा कि उनके पास एक ही काम है और इस शो के बाद शायद वह भी चला जाएगा।  

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

अर्चना के परिवार का मजाक उड़ाए जाने पर लोगों ने आलोचना की। एक यूजर ने इसे बहुत गलत बताया, दूसरे ने इसे बुरा और दुखद कहा और तीसरे ने लिखा कि किसी की बेइज्जती करना अच्छी बात नहीं है। एक दूसरे दर्शक ने कहा कि बदतमीजी करना कॉमेडी नहीं है वह अपनी हंसी के बजाय अच्छी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं और बड़ों की इज्जत करनी चाहिए। एक और कमेंट में कहा गया कि दूसरों की बेइज्जती करना बंद करें जबकि खुद गंदे जोक्स बनाए जा रहे हैं।  

 

यह भी पढ़ें: 'तुम बहुत खूबसूरत हो', 'छात्रों की गूंज' में लड़की से क्या बोल गए राहुल गांधी?

अर्चना पूरन सिंह की फिल्में

अर्चना की शादी अभिनेता परमीत सेठी के साथ हुई है। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'लावारिस', 'लैला मजनू', 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी', 'द मैजिक ऑफ शिरी' और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' जैसी फिल्मों और शोज में काम किया है। अर्चना ने पहले बताया था कि उनके बेटे फिल्म लाइन में अपनी पहचान बनाने के लिए ऑडिशन दे रहे हैं और काम की तलाश में हैं। उनका परिवार व्लॉग्स के जरिए अपनी रोज की जिंदगी शेयर करता है।  


और पढ़ें