logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'10 करोड़ की गाड़ियां और 10 रुपये का हेयरकट', समय रैना ने लिए सौरव जोशी के मजे

समय रैना और सौरव जोशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां समय रैना ने सौरव जोशी के हेयरकट का मजाक उड़ाया था। इस वीडियो के कमेंट्स में कई लोगों ने समय रैना के मजाक पर अपनी राय दी है।

Sourav Joshi and Samay Raina

सौरव जोशी और समय रैना, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समय रैना और सौरव जोशी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में समय रैना ने सौरव के हेयरकट का मजाक उड़ाते नजर आए थे। समय रैना ने सौरव जोशी के हेयरकट के बारे में बताया कि सौरव के पास 10 करोड़ की गाड़ियां हैं और हेयरकट 10 रुपये की हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे एक-दूसरे के साथ शेयर किया और वीडियो पर कमेंट किया।

 

सौरव जोशी इंडिया गॉट लेटेंट शो में बतौर गेस्ट के तौर पर गए थे। शो की शूटिंग के बाद सौरव और समय रैना एक साथ बात कर रहे थे। इस दौरान हर्ष लिबांचिया भी वहीं मौजूद थे। तभी समय रैना ने सौरव के बालों के बारे में मजाक बनाया। अब सवाल उठता है कि वायरल वीडियो में समय रैना क्या बोले, जो वायरल हो रहा है? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'डिप्रेशन हो तो दौड़ जाओ, पेड़ पर चढ़ जाओ...', रवि किशन का एक और वीडियो वायरल

 

समय ने उड़ाया मजाक

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि समय रैना, सौरव जोशी, हर्ष लिबांचिया और रजत सुध आपस में बात कर रहे थे। तभी सौरव की पत्नी वीडियो बनाने लगती हैं। समय रैना ने पहले कहा, सौरव जोशी के पास गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसके बाद सौरव ने कहा, 'हर बात में पैसा ले आते हो यार।' तब समय रैना ने कहा, सौरव के पास 10 करोड़ की गाड़ियों का कलेक्शन है और 10 रुपये का हेयरकट है। इसके बाद वे लोग हंसने लगे।

इसके बाद समय रैना ने कहा, 'थैंक्यू यार, आप हल्द्वानी आ गए, जो कि बड़ी बात है।' तब सौरव ने कहा, 'यहां आना लोगों का सपना होता है यार, मेरा भी सपना था।' इसके बाद समय ने कहा, 'सो स्वीट, बस ये ड्रीम नाइटमेयर न हो जाए।'

 

यह भी पढ़ें: खेत में 5 लाख रुपये गाड़कर भूल गया, 1 साल बाद निकाले नोट, दीमक से फट गई गड्डी

 

लोगों ने क्या कहा?

वायरल वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने समय के मजाक की तारीफ की है, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को समय रैना का मजाक पसंद नहीं आया।

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक व्यक्ति ने दावा करते हुए कहा, 'सौरव जोशी को अटेंशन चाहिए, इसलिए अब वह इस शो में आने के लिए पैसे ले रहे हैं क्योंकि लोग उनकी असलियत जान गए हैं।'

दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि 3 सीनियर एक बच्चे को परेशान कर रहे हैं?'


और पढ़ें