logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फैन ने संजय दत्त को सौंपी थी 72 Cr की संपत्ति, उन पैसों का क्या हुआ?

अभिनेता संजय दत्त की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक फैन ने अपनी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी उनके नाम सौंप दी थी। सालों बाद संजय ने बताया कि उस प्रॉपर्टी का उन्होंने क्या किया?

sanjay dutt fan story

संजय दत्त (Photo Credit: Sanjay Dutt Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। संजय दत्त ने हीरो ही नहीं विलेन के किरदार को भी दमदार अंदाज में पर्दे पर निभाया है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही नहीं साउथ में भी हैं। वह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उन्हें फैंस प्यार से संजू बाबा कहकर बुलाते हैं। उनका करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा।

 

संजय इस समय हिंदी और साउथ की फिल्मों में नजर आ रहे हैं। 65 साल की उम्र में भी उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक फीमेल फैन ने करोड़ों की संपत्ति उनके नाम कर दी थी।

 

यह भी पढ़ें- 'सैयारा' ने तोड़ा शाहरुख की फिल्म का रिकॉर्ड, 2 हफ्ते में कमाए 250 Cr

फैन ने संजय के नाम सौंप दी थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी

साल 2018 में उनकी एक फैन ने मरने से पहले 72 करोड़ की संपत्ति संजय दत्त को सौंप दी थी। इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब सालों बाद संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने इस संपत्ति का क्या किया? उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म किया है। संजय ने कहा, 'एक फीमेल फैन ने मरने से पहले 72 करोड़ की संपत्ति उनके नाम सौंप दी थी। मैंने उस प्रॉपर्टी को उनके परिवार को ही वापस कर दिया था।

 

मुंबई की रहने वाली निशा पाटिल उनकी हाइहार्ट फैन थीं। उन्होंने अपनी 72 करोड़ की संपत्ति संजय दत्त को सौंप दी थी। इस बात से खुद संजय भी हैरान हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक निशा गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने बैंक से कहा था कि मरने के बाद सारी दौलत संजय दत्त को सौंप दी जाए।

 

यह भी पढ़ें-  'उदयपुर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अमित जानी को Y+ सिक्योरिटी, मिली थी धमकी

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्में

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 5' में कैमियो रोल में नजर आए थे। उनकी फिल्म केडी का डेविल का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ 'बाघी 4' में दिखाई देंगे। आदित्य धर की 'धुरंधर' में भी संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।


और पढ़ें