logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बच्चों को अकेला छोड़ दो', बेटी की ट्रोलिंग पर संजय गुप्ता की पत्नी की अपील

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनकी बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। अब इस मामले पर संजय की पत्नी आराधना ने अपना रिएक्शन दिया है।

sanjay gupta and his daughter

संजय गुप्ता और उनकी बेटी, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन 30 अक्टूबर को हुआ था। 57 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। इस बीच संजय की बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पैपराजी को मिडल फिंगर दिखाते हुए नजर आई थी। उन्हें इस बिहेवियर की वजह से काफी ट्रोल किया गया था अब इस पूरे विवाद पर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता का रिएक्शन सामने आया है।

 

लेखी ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनके बच्चे हमेशा से लोगों क नजरों से दूर रहे हैं और उन्हें इस तरह से कैमरे की आदत नहीं है। उन्होंने लोगों से सहानुभूति दिखाने को कहा और इस मामले को छोड़ देने की अपील की है और कहा कि वे अभी अपने पिता को खोने के गम से जूझ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सुन लो कान फाड़ के...', गलत खबर चलाने के लिए मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन

अनुराधा लेखी गुप्ता ने लोगों से प्राइवेसी देने की अपील की

उन्होंने मिलाप जवेरी के सोशल मीडिया हैंडल से एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने लिखा, 'दिल से आभार के साथ, हमारे जीवन का अहम हिस्सा हम से दूर हो गया है। इस खालीपन को कोई नहीं भर सकता है और न ही इस नुकसान की भरपाई हो सकती है। अपने परिवार की ओर से, मैं हमारे सभी परिजनों, दोस्तों, संजय के फैंस और मीडिया से जुड़े हमारे साथियों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। इस मुश्किल समय में आप सभी ने हमें जो प्यार दिया, संवेदनाएं जताई और हिम्मत बढ़ाई उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।'

 

 

View on Instagram

 

 

उन्होंने आगे लिखा, 'संजय अचानक से गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनका निधन हो गया। वह अपने परिवार और बच्चों से बहुत प्यार करते थे। हमारे बच्चे अभी किशोर हैं जिन्होंने अचानक से अपने पिता को खो दिया है। हमारे बच्चे पैपराजी कल्चर से दूर पले बढ़े हैं। ऐसे मुश्किल समय में अपनी प्राइवेसी में अचानक हुए दखल से वे बहुत परेशान हो गए थे।'

 

यह भी पढ़ें: King: 'तू मिल जाए' देख याद आया 'बेशर्म रंग' गाना, शाहरुख और दीपिका लगे बोरिंग

 

अनुराधा ने आगे कहा, 'मैं आप सबसे अपील करती हूं कि इस रिएक्शन को उसी रूप में समझें जैसे ये वास्तव में है। ये उन दुखी बच्चों की भावनाएं हैं जो इस मुश्किल समय से उबरने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि उन्हें माफ कर दें और सभी से अपील करती हूं कि वे ऐसा कोई भी कंटेंट हटा दें जो बच्चों के कोमल मन की भावनाओं को आहत कर सकता है। उन्हें प्राइवेसी और सहानुभूति दें।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें