logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'प्यार में मिला धोखा', सपना चौधरी ने शादी के 6 साल बाद दी तलाक की अर्जी

सपना चौधरी ने शादी के 6 साल बाद वीर साहू से तलाक की अर्जी दी है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रिश्ता टूटने की वजह भी बताई है।

sapna Choudhary

सपना चौधरी, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू से अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने शादी के 6 साल बाद तलाक की अर्जी दी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने पति से अलग होने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी शादी में क्या गलत हुआ। यह बात सिर्फ वह और उनके पति ही समझ सकते हैं। जब सब ठीक था तब वे साथ थे। उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगी तो उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

 

NMF न्यूज से बात करते हुए सपना ने इशारों इशारों में कहा कि उन्हें धोखा मिला है। प्यार के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता है। प्यार आत्मा से जुड़ा होता है। इसमें आपकी भावनाएं शामिल होती हैं लेकिन मुझे लगता है कि पुरुष ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं जबकि महिलाएं भावानाओं में बह जाती हैं।'

 

यह भी पढ़ें: रिलीज से 5 दिन पहले टली 'मायसा' की डेट, क्या क्लैश के कारण मेकर्स ने बदला फैसला?

सपना ने बताया क्यों नहीं चली शादी?

सपना ने आगे कहा, 'बिग बॉस से निकलने के बाद वह अपनी पॉपुलैरिटी पर थी और उस समय शादी कर ली। मैंने एक पत्नी, मां और बहू के रूप में अपनी सारी जिम्मेदारियां निभाई हैं और इस बीच मैंने खुद को कहीं खो दिया।' उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं वह अपनी व्यक्तिगत पहचान को भूल गईंं। उन्हें परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

 

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह वीर से अलग होने के बाद दोबारा शादी के बारे में सोचेंगी। इसका जवाब देते हुए सपना ने कहा कि वह फिलहाल दोबारा शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने खुद को गहराई से प्यार करने वाली इंसान के रूप में बताते हुए कहा कि वह किसी दूसरे रिश्ते में तभी आना चाहेंगी जब उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जो उनके प्यार के काबिल हो।

 

यह भी पढ़ें: मनीष गोयल ने बीच में छोड़ा शो, 'बिग बॉस 20' को मिले टॉप 10 कंटेस्टेंट

कौन हैं वीर साहू?

सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणवी गायक और अभिनेता वीर साहू से शादी की थी। कपल ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था। उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद उनकी शादी की खबरें समाने आई थी। उनके दो बेटे हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें