सैफ अली खान की नई फिल्म 'कर्तव्य' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन पुलकित ने किया है। फिल्म में सैफ के सा रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, दुर्गेश कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।
इस फिल्म में सैफ अली खान के काम को लोगों को खूब पंसद किया है। वहीं पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने नेगेटिव रोल प्ले किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी ऐक्टिंग का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'करियर में कभी स्क्रिप्ट पढ़कर साइन नहीं की फिल्म', सलमान का चौंकाने वाला खुलासा
सौरभ द्विवेदी की ऐक्टिंग का उड़ा मजाक
एक व्यक्ति ने लिखा, 'सौरभ द्विवेदी ने इतनी खराब ऐक्टिंग की चैनल चेंज कर दिया।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'भाई इसके सारे डायलॉग एक ही एक्सप्रेशन में बोल दिए, एक ही टोन में, ऐक्टिंग सबके लिए नहीं है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ऐक्टर की कमी हो गई थी क्या जो सौरभ को विलेन लिया गया है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'क्या नॉनसेंस फिल्म है कर्तव्य। मेरा समय खराब कर दिया।' कर्तव्य में कलाकारों की खराब ऐक्टिंग और कमजोर कहानी ने दर्शकों को निराश किया।
यह भी पढ़ें: सिचुएशनल कॉमेडी है 'पति पत्नी और वो दो', दर्शकों को कैसी लगी आयुष्मान की फिल्म?
क्या है कर्तव्य की कहानी?
फिल्म की कहानी झामली थाने के ईमानदार पुलिसवाले पवन (सैफ अली खान) से होती है। उसके सबसे भरोसेमंद साथी अशोक (संजय मिश्रा) है। दोनों को राष्ट्रीय पत्रकार की सुरक्षा का जिम्मा मिलता है लेकिन उसे उसके सामने ही मार दिया गया। पवन को सस्पेंशन मिलता है। वह खुद पर लगे दाग को धोने का काम करता है। जांच ताकतवर बाबा आनंद श्री (सौरभ द्विवेदी) तक पहुंचती है। इधर पवन का छोटा भाई अपने से छोटी जाति की लड़की से शादी कर लेता है। पवन के पिता ही अपने बेटे को मारना चाहता है। कैसे पवन इन मुसीबतों से निकलता है? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।