कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल (KEM) की मेडिकल की छात्रा डॉक्टर सेजल पवार ने लाशों के प्राइवेट पार्ट को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने सेजल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इस पूरे विवाद के बीच उनका पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में सेजल अपने कॉलेज का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में एक शख्स उनसे पूछा जाता है कि आपके कॉलेज किस लिए मशहूर है? इस पर सेजल ने कहा कि आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारा कॉलेज लाशों को कटाने के लिए मशहूर है। क्या आप अपने कॉलेज के लड़कों को डेट करेंगी? इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, वे बदसूरत हैं'। उनसे फिर पूछा गया कि आपके कॉलेज का रेड फ्लैग क्या है? इस पर उन्होंने कहा कि कॉलेज की फैकल्टी बहुत टॉक्सिक है।
यह भी पढ़ें: फिल्म के सेट पर नहीं शुरू हुआ था रणबीर-कैटरीना का रोमांस, को स्टार का खुलासा
सेजल का नया वीडियो हुआ वायरल
सेजल से आगे पूछा गया कि अगर आपके कॉलेज का कोई ब्रांड होगा तो क्या होगा? उन्होंने कहा, 'कोई ब्रांड नहीं है ब्रो, मेरा कॉलेज चिंदी है और हमेशा डिसकाउंट की बात करता है।'
अस्पताल ने जांच के दिए आदेश
KEM अस्पताल के डीन डॉक्टर हरीश पाठक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमें पता चला है कि कॉलेज के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किया गया है। इस मामले में जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह का कमेंट बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। हम मृतकों के सम्मन को लेकर बहुत संवेदनशील हैं। इस तरह की टिप्पणी को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के उचित कार्रवाई की जाएगी।'
क्या था मामला?
सेजल 3 महीने पहले प्रणित मोरे के शो पर पहुंची थीं। इस शो पर उन्होंने कह था कि मेरे कॉलेज के साथी लाशों के प्राइवेट पार्ट के साइज का मजाक उड़ाते हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद सेजल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके लोगों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा थ कि वह इस तरह की गलती भविष्य में कभी नहीं करेंगे।
सेजल से पहले हिमांशु जागड़ा ने महिला को लेकर अभद्र कमेंट किया था। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सेजल पवार के साथ-साथ प्रणित मोरे, हिमांशु जागड़ा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर दी है।