रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने एक समय में एक दूसरे को डेट किया था। दोनों के लव अफेयर की खबरें फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के समय पर शुरू हुई थी। अब दोनों के लव रिलेशनशिप पर उनके को स्टार विश्वनाथ ने पोल खोल दी है। उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के सेट पर दोनों का रोमांस शुरू हुआ था? इस पर विश्वनाथ ने जवाब दिया कि उस सेट पर कुछ नहीं हुआ था सर। हम बस कैटरीना के काम की तारीफ करते थे। सब सेट पर दोस्त थे।
विश्वनाथ ने कहा, 'सेट पर कुछ नहीं हो रहा था सर। राजकुमार संतोषी बैठे हैं वहां, उनके सामने कुछ हो सकता है? सारे वहां पर सबसे शरीफ बच्चे थे। राजकुमार संतोषी राजा है, शेर है वह। वह इतना अपनी कहानी और कैरेक्टर में लोगों को घुसा कर रखते थे और इतना पैम्पर करके, ऐसा हमने कुछ नहीं देखा।'
यह भी पढ़ें: 'सबकी बातों पर भरोसा न करें', शाहिद ने नेगेटिव पीआर कैंपेन पर दिया रिएक्शन
कैसा शुरू हुआ था रणबीर-कैटरीना का रोमांस?
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में विश्वनाथ ने कहा, 'हम लोग न सब दोस्त थे और रणबीर खुद कैटरीना के काम के प्रति समर्पण और फिजिकल फिटेनस देखकर हैरान थे। एक सीन था जिसमें हमें बोट से सीढ़ी पर चढ़कर ब्रिज पार करना था। कैटरीना एक दम से चढ़ गई। उन्होंने अपनी स्पीच पर बहुत मेहनत करी है। समर्पण के मामले में कैटरीना पूरी टीम में नंबर वन पर थीं। हम सब सेट पर बहुत मस्ती किए।'
कैटरीना और रणबीर की दोस्ती 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के सेट पर शुरू हुई थी। पहले दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था। बाद में दोनों इवेंट्स, हॉलीडे और फैमिली फंक्शन में साथ दिखने लगे थे। 'राजनीति' और 'जग्गा जासूस' में दोनों ने साथ काम काम किया था।
यह भी पढ़ें: 'मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई', टीना पारेख ने बताया रंजीत ने किया था बुरा बर्ताव
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2014 और 2015 में दोनों साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। 6 साल के रिलेशनशिप के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने पब्लिक में ब्रेकअप के बारे में कभी कोई बात नहीं की। अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। रणबीर ने 2022 में आलिया भट्ट से शादी कर ली। वहीं, कैटरीना ने साल 2021 में विक्की कौशल से शादी कर ली। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।