अभिनेता रंजीत ने बॉलीवुड में बतौर विलेन अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रंजीत ने अपने काम से लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें लेकर टीवी अभिनेत्री टीना पारेख ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। टीना ने 'कहानी घर घर की' और 'खिचड़ी' जैसे हिट शोज में काम किया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनका अभिनेता रंजीत के साथ काम करने का अनुभव बहुत खराब था। उनके बिहेवियर ने टीना को ठेस पहुंचाई थी।
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में टीना ने कहा, 'डॉलर बहू के दौरान मेरा एक ऐक्टर से साथ बहुत खराब एक्सपीरियंस रहा था। वह सीनियर ऐक्टर रंजीत थे। जब शूटिंग नहीं होती थी तब मैं उन्हें बैठकर देखती थी। उन्होंने देखकर बहुत नर्वस हो जाती थी क्योंकि वह बहुत बड़े स्टार थे। मैंने उन्हें बचपन से देखा था। मैं बहुत ऐक्साइटेड थी कि उनके साथ मेरे दो सीन थे।'
यह भी पढ़ें: लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान शाहिद ने बदला नरेशन का तरीका, कॉकटेल 2 से उम्मीद
रंजीत ने टीना संग किया था बुरा बर्ताव
टीना ने कहा, 'मुझे आज भी याद है कि उन्होंने कहा था कि इसको बोलो मेरा टाइम वेस्ट न करें। कहां- कहां से आ जाते हैं? इसको बोले जाए यहां से और अपनी लाइनें याद करके आया। उस समय मेरा दिल टूट गया था। मैं सोच रही थी वह इतने बड़े जाने माने और सीनियर ऐक्टर हैं। कोई आपसे ऐसे कैसे बात कर सकता है। मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई और मेरा हौसला टूट गया।'
टीना ने उस दिन सीख ली
उन्होंने आगे कहा कि उस दिन मुझे समझ आया कि आप हर चीज से कुछ सीखते हैं। उस दिन मैंने भगवान से कहा कि अगर मैं एक स्टार बनती हूं तो मुझे अच्छा और विनम्र इंसान बनाना। उन्होंने मुझे सिखाया कि कभी भी उस तरह का इंसान नहीं बनना है।
यह भी पढ़ें: कॉमेडी का पंच नहीं लगा पाई 'वेलकम टू द जंगल', दर्शकों ने ट्रेलर को बताया बोरिंग
कौन हैं टीना पारेख?
टीना पारेख टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है जिन्हें 'कहानी घर घर' से पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने श्रुति अग्रवाल का किरदार निभाया था। इसके बाद वह 'कसौटी जिंदगी की', 'इंस्टेंट खिचड़ी', 'कभी कभी प्यार कभी कभी यार', 'कहानी तेरी मेरी' में नजर आ चुकी हैं। अब वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।
रंजीत इंस्ट्री के जाने माने ऐक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म सावन भादों से की थी। उन्हें बतौर विलेन इंडस्ट्री में पहचान मिली। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह आखिरी बार 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे।