logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान शाहिद ने बदला नरेशन का तरीका, कॉकटेल 2 से उम्मीद

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अपनी जिंदगी में बदलाव किया है। वह अब किसी भी फिल्म के नरेशन को अकेले नहीं सुनते हैं।

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर, Photo Credit: Social media

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पिछले दो फिल्में 'देवा' और 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। हालांकि इन दिनों फिल्मों को लेकर काफी बज बना हुआ था। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। तीनों कलाकार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। शाहिद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि दोनों फिल्मों के लागतार फ्लॉप होने के बाद अपनी स्क्रिप्ट को अकेले नहींं सुनने का फैसला किया है। अब वह अपनी टीम के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट को सुनते हैं।

 

अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने पर शाहिद ने कहा कि जब आप लंबे समय से काम कर रहे होते हैं तब आपसे सब सही करने की उम्मीद की जाती है लेकिन इस तरह से काम नहीं होता है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने कितने साल काम किया है। फिल्म्स आज के समय में अनप्रीडिक्टेबल है। एक अभिनेता के तौर पर आपका कंट्रोल नहीं होता है कि वह फिल्म कैसे काम करेगी। आपके पास थोड़ा कंट्रोल होता है लेकिन पूरी तरह से नहीं है। वह डायरेक्टर होता है जो फ्रेम का चुनाव होता है और उससे खुश होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: कॉमेडी का पंच नहीं लगा पाई 'वेलकम टू द जंगल', दर्शकों ने ट्रेलर को बताया बोरिंग

शाहिद अकेले नहीं सुनते हैं फिल्म की कहानी

शाहिद ने कहा, 'देवा और ओ रोमियो के फेल होने के बाद मैंने अपनी टीम से कह दिया है कि मैं अपनी स्क्रिप्ट का फैसला खुद से नहीं लूंगा। मैं यह जान सकता हूं कि कैमरे पर अभिनेता के तौर पर कैसे दिखाना है? शायद मुझे नहीं पता कि कैसी फिल्में चुनी चाहिए, मैं उस फिल्म को एक आर्टिस्ट के तौर पर देख रहा हूं लेकिन कैमरे पर वैसा न आए। इसलिए मैं अकेले स्क्रिप्ट नहीं सुनता हूं। पहले मैं फिल्म की स्क्रिप्ट अकेले ही सुनता था लेकिन अब इस बदल दिया है। मेरी जिंदगी में यह बड़ा बदलाव आया है, उन दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद। मुझे अपने कमरे में तीन लोग चाहिए होते हैं, ताकि मैं अकेले उस तरह से चीजों न सोचूं।'

 

यह भी पढ़ें: एक ही फिल्म दो अलग हीरो, हर सीन हुआ दो बार शूट, कौन सी है ऐश्वर्या की यह फिल्म?

शाहिद की फ्लॉप हुई थीं ये दोनों फिल्में

2025 में ऐक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 40. 82 करोड़ का बिजनेस किया था। 2026 में उनकी और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हुई थी। यह भी फिल्म पिट गई थी। अब उनकी 'कॉकटेल 2' रिलीज होगी। यह फिल्म 19 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।

 

 


और पढ़ें