logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शाहिद, रश्मिका और कृति की 'कॉकटेल 2' करती है निराश, दर्शकों ने बताया बकवास

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज हो गई है। फिल्म के सीक्वल ने दर्शकों को निराश किया है।

shahid kapoor and kriti sanon

कृति सेनन और शाहिद कपूर, Photo Credit: Shahid Kapoor Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में पहली बार तीनों कलाकार साथ में काम कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। 14 साल बाद फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल रिलीज हुआ है।

  

2012 में 'कॉकटेल' रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान ने शानदार काम किया था। इस फिल्म के निर्देशक भी होमी अदजानिया ही थे। अब वह नए फ्लेवर के साथ 'कॉकटेल 2' लेकर आए हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले दर्शकों का रिव्यू पढ़ लें। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है।

 

यह भी पढ़ें: गंगा किनारे घाट पर सोए नजर आए सुनील ग्रोवर, सादगी देख मुरीद हुए लोग

दर्शकों को कैसी लगी कॉकटेल 2?

'कॉकटेल 2' दर्शकों को एंटरटेन करने में नाकमयाब रही। लोगों का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ ठीक ठाक है लेकिन दूसरा भाग बहुत बोरिंग और खींचा हुआ। फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाने की कोशिश की गई है लेकिन निर्देशक पूरी तरह से असफल रहे। दर्शकों का कहना है कि फिल्म बहुत ही सुस्त और बोरिंग है। फिल्म में कृति सेनन ने एली का रोल प्ले किया है जो दर्शकों को पसंद आया है। वहीं, शाहिद और रश्मिका की जोड़ी कुछ खास नहीं लगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने प्यार किया' के लिए पहली पसंद थीं उपासना, फिर क्यों नहीं बनी बात?

'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

'कॉकटेल 2' को पहले ही दिन फीका रिस्पॉन्स मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 3.16 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई कृति सेनन की 'तेरे मेरे इश्क में' और रश्मिका मंदाना की 'थामा' से भी कम होने वाली है। 'ओ रोमियो' के बाद शाहिद की यह दूसरी फिल्म है जिसे सबसे कमजोर ओपनिंग मिलेगी।

 


और पढ़ें