logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्यार और मगरमच्छ के बीच फंसे 2 इन्फ्लुएंसर्स, 'तू या मैं' कौन बचाएगा अपनी जान

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।

shanaya kapoor and adarsh gourav

शनाया कपूर और आदर्श गौरव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर मूवी है। फिल्म का निर्देशन बेजॉय नाम्बियार ने किया है। इस फिल्म को प्रोड्यूस आनंद एल राय ने किया है।

 

फिल्म की कहानी दो कंटेंट क्रिएटर्स के बारे में है जो एक मजेदार प्रोजेक्ट के लिए साथ आते हैं। दोनों साथ में कोलैबोरेशन शुरू करते हैं, धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों के पीछे एक मगरमच्छ पड़ जाता है। दोनों उस मगरमच्छ से खुद को कैसे बचाएंगे। इसी के इर्दगिर्द फिल्म की पूरी कहानी बुनी गई है। अब

फिल्म के ट्रेलर की बात करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: मजनू बन अविनाश तिवारी को मिला नाम, क्या O Romeo में विलेन बन खत्म होगा संघर्ष?

'तू या मैं' का ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि एक व्यक्ति टीवी पर खून भी मांग देख रहा है जिसमें रेखा पर मगरमच्छ हमला कर देते हैं। इसके बाद शनाया अपना यूजर नाम मिस वैनिटी बताती हैं जबकि उसका असली नाम अवनि शाह है। वहीं, गौरव आदर्श का नाम मारूति होता है। दोनों कॉन्टेंट क्रिएटर्स हैं। मारूति चाल में रहता है लेकिन अपने रैप स्टाइल की वजह से बहुत फेमस है।

 

मिस वैनिटी और मारूति अपनी ऑडियंस को बढ़ाने के लिए साथ में वीडियो बनाते हैं। इस दौरान दोनों के बीच में प्यार हो जाता है। फिर दिखाया जाता है कि दोनों मगरमच्छ से अपनी जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Border 2 ने एडवांस बुकिंग में मारा छक्का, टूटेगा 'धुरंधर' और 'छावा' का रिकॉर्ड

सर्वाइवल थ्रिलर है फिल्म

ट्रेलर में शनाया और गौरव दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही हैं। गौरव रैपर के अंदाज में मजेदार लग रहा है। एक बार फिर वह दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हुए। शनाया की बात करें तो यह उनकी दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' है जिसमें वह विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

 

कब रिलीज होगी तू या मैं?

'तू या मैं' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी दिन शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज होगी। दोनों में से किसका जादू चलेगा। यह देखने के लिए इंतजार करना होगा।


और पढ़ें