टीवी एक्टर योगेश महाजान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कई टीवी शोज और मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि अब वह हमारे बीच में नहीं रहे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, योगेश की मौत उनके फ्लैट में हुई है। उनका घर सेट के पास ही है। जब वह शूटिंग के लिए नहीं आए तो क्रू मेंबर्स ने उनके फ्लैट पर जाकर देखा। जब अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया। वह अपने फ्लैट में मृत पाए गए।
ये भी पढ़ें- 'भगवान भरोसे बॉलीवुड...', फिल्म सिटी की इमारतें क्यों बनीं टेंशन?
योगेश महाजन के निधन से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। उनकी मौत की खबर की पुष्टि को स्टार आकांक्षा रावत ने की है।
योगेश का सात साल का बेटी भी है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
उन्होंने इंडस्ट्री में बिना किसी पहचान के अपना नाम बनाया है। 'शिव शक्ति तप, त्याग, तांडव’ में वह शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने मराठी इंडस्ट्री में भी काम किया था। उन्होंने मुंबईचे शहामे, समसारची माया जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में 'इमरजेंसी' की रिलीज पर लगा बैन, कंगना का छलका दर्द
योगेश की को स्टार अंकाक्षा का कहना है कि वह जिंदादिल इंसान थे। उनकी मौत से हम सभी सदमे में है। हमें यकीन नहीं हो रहा है कि वो हमारे बीच में नहीं है। योगेश अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे। वह अक्सर अपने बेटे के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते थे।