पूर्व केंद्रीय मंत्री
स्मृति ईरानी
सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक और एक्टिंग करियर को लेकर अहम बातें की थीं। इस दौरान स्मृति की सीरियल में वापसी को लेकर भी सवाल किया गया था। जहां उन्होंने बताया कि वह दोबारा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में नजर आएंगी या नहीं। जब 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से स्मृति हार गई थीं, उसके बाद उन्होंने खाली घर बैठने के बजाय टीवी जगत में वापसी की। स्मृति ने कई साल बाद अपने सुपरहिट सीरियल में वापसी की थी। उन्होंने टीवी चैनल के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में काम किया। इस सीरियल का प्रीमियर 29 जुलाई 2025 को हुआ था।
स्मृति ईरानी टाइम्स नाउ के एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी बातें बताईं। इसी सिलसिले में उन्होंने बताया कि जब 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी, तब उनके जीवन में खास बदलाव आए थे। पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि जब राजनीतिक गलियारों के बाद उन्होंने टीवी के सेट पर कदम रखा, तब यह एक्सपीरियंस उनके लिए काफी अलग था।
यह भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाने वाली जोहेरी मोल कैसे बन गईं मिस वर्ल्ड 2026?
क्या स्मृति अब सीरियल करेंगी?
पॉडकास्ट के दौरान पत्रकार ने पूछा कि वह अब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में दोबारा काम करेंगी या नहीं करेंगी? तो इसके जवाब में स्मृति ने कहा, 'ओ हो, बिचारे चैनल को घोषणा करने दो, जब उनको करनी है।' तो पत्रकार ने कहा, 'नहीं लेकिन आप सीरियल में कंटीन्यू करेंगी या नहीं?'
तब स्मृति ने कहा, 'वह सीरियल जनवरी में ही खत्म होने वाला था लेकिन पॉपुलैरिटी की वजह से चलता रहा। अब चैनल और मुझे पता है कि आखिरी एपिसोड कब होगा लेकिन उन्हें अनाउंसमेंट करने दो। हालांकि मैं यह कहना चाहूंगी कि भारतीय टीवी के इतिहास में कोई कमबैक नहीं हुआ है, सिवाय ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के घर नहीं बनी पहचान, बाहर निकलते ही चमकी इन सितारों की किस्मत
स्मृति ने मांगा था काम
2024 के चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी बेरोजगार हो गई थीं। इस वजह से उन्होंने टीवी सीरियल में काम मांगा था। इसी बात को याद करते हुए स्मृति ने कहा, 'मैंने उदय शंकर को फोन किया और एंटरटेनमेंट में काम मांगा। मैंने खुद कहा, मैं बेरोजगार हूं, क्या आप मुझे काम दे सकते हैं? मैंने यह बात उस शख्स से बोली थी, जिनकी वजह से मेरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नौकरी चली गई थी। बाद में उसी शख्स की वजह से टीवी में मेरी वापसी हुई।'
इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने बताया कि उदय शंकर ने उन्हें टीवी सेट पर होने वाले संघर्ष के बारे में समझाया था। स्मृति ने कहा, 'उन्होंने मुझे पूछा कि क्या मैं सच में सेट पर एक कर्मचारी की तरह काम करने के लिए तैयार हूं क्योंकि सेट पर 12 घंटे तक की शिफ्ट होती है।' इसके अलावा स्मृति ने बताया कि जब वह सेट पर गईं तो उन्हें देखकर लोग हैरान थे।