logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गलती मेरी तरफ से हुई होगी...', सीमा सजदेह से तलाक पर बोले सोहेल खान

अमेजन प्राइम के रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री हुई है। शो में पहली बार सोहेल ने अपने तलाक को लेकर रिएक्शन दिया है।

sohail khan and seema sajdeh

सोहेल खान और सीमा सजदेह, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शो में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने तलाक की जानकारी दी थी। उन्होंने शो पर बताया था कि उन्होंने सोहेल से भाग कर शादी की थी और अब 25 साल बाद अलग हो रही हैं। भले ही दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन बच्चों की परवरिश साथ में कर रहे हैं। अब दोनों साथ में अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'द अलायंस' में नजर आएंगे। मेकर्स ने 'अलायंस' का नया प्रोमो रिलीज किया है।

 

सोहेल खान पहले से ही 'अलायंस' का हिस्सा थे। अब उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी नजर आने वाली हैं। इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। सीमा का आना कंटेस्टेंट्स के लिए सरप्राइज था। शो का नया प्रोमो सामने आया है।

 

यह भी पढ़ें: 'बैंड बजा दिया तूने', लॉक अप 2 में गौरव खन्ना ने ली एंट्री, आकांक्षा हुईं इमोशनल

तलाक पर बोले सोहेल खान

प्रोमो में कुणाल खेमू सोहेल से पूछ रहे हैं कि आपको इन्हें देखकर कैसा लग रहा है? सोहेल ने कहा, 'बहुत अच्छा, मैंने इस खूबसूरत लेडी के साथ 25 साल बिताए हैं। मैं नेशनल टेलीविजन पर स्वीकार करना चाहता हूं कि अगर कोई गलती हुई होगी हमारे बीच में तो उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।' सोहेल की स्पीच को सुनकर सीमा बहुत खुश हो गईं। उनकी स्पीच सुनने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स भी सोहेल के लिए हूटिंग करने लगे। कुशाल टंडन ने जमकर सीटा बजाई और मिनी माथुर तालियां बजाने लगीं।

 

सोहल और सीमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीमा ने सोहेल को लेकर कहा था, 'वह शो में बहुत ही एंटरटेनिंग होने वाले हैं। मैं उन्हें देखने के लिए उत्सुक हूं। अब मैं उन्हें शो में नहीं देख पाऊंगी क्योंकि मैं खुद उस शो में जा रही हूं लेकिन मुझे लगता है वह गेम में बहुत अच्छे होंगे। वह पहली बार अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल रहे हैं और अच्छा है वह यह शो कर रहे हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है।'

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ ईगो की बात है', 8 घंटे की शिफ्ट के सपोर्ट में आए अहमद खान

सोहेल और सीमा पहली बार साथ आएंगे नजर

सीमा और सोहेल की शादी 1998 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे योहान और निर्वाण हैं। साल 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया था। एक इंटरव्यू में सीमा ने कहा था कि वह और सोहेल अलग हुए लेकिन उनका खान परिवार से रिश्ता बरकरार है। वह उस परिवार से रिश्ता नहीं तोड़ेंगी। पहली बार किसी टीवी शो में सोहेल और सीमा को साथ में देखा जाएगा। दोनों को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें