logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बचपन में सोहेल खान संग हुआ था यौन उत्पीड़न, सालों तक पिता से छिपाई थी यह बात

सोहेल खान ने 'द अलायंस' में बताया कि बचपन में एक व्यक्ति ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था। इस बात को उन्होंने अपने अंदर सालों तक रखा था।

sohail khan

सोहेल खान, Photo Credit: Sohail Khan Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'द अलायंस' में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी गेम दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। शो में वह बहुत रियल लग रहे हैं। वह अपनी टीम का फुल ऑन सपोर्ट करते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में वह काफी इमोशनल हो गए। इस दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

 

उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था और बड़े होने तक इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। अर्सलान गोनी, रूही दोसानी और अली गोनी से बात करते हुए सोहेल ने कहा कि मैं हमेशा से रैगिंग के खिलाफ रहा हूं और हमेशा अपने बच्चों से कहता हूं कि अगर तुम्हें कोई परेशान करता है तो उसके बारे में बोलने से बिल्कुल डरना चाहिए। मैंने खुद इस चीज को अनुभव किया है।

 

यह भी पढ़ें: गानों को रिलीज करने के लिए बनी थी ये 3 फिल्में, अनुराधा पौडवाल ने बताया कारण

 

सोहेल ने कहा, 'जब मैं छोटा था तो किसी ने मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया था। मैंने अपने अंदर इस बात को सालों तक रखा था। जब मैं बड़ा हुआ तब मैंने अपने पिता को इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा, बेटा तूने इतने सालों तक अपने अंदर रखा। मैंने उनसे इसके लिए माफी मांगी। मेरी कोई गलती नहीं थी लेकिन इसके बावजूद मुझे शर्म आती थी। इसलिए मैंने अपने बच्चों से हमेशा कहा कि कुछ भी हो, मुझे जरूर बताना। इस बारे में बात करते हुए वह काफी इमोशनल हो गए।'

 

शो के होस्ट कुणाल खेमू से बात करते हुए सोहेल ने कहा कि मैं रियलिटी शो का जज और होस्ट रह चुका हूं लेकिन पहली बार कंटेस्टेंट्स पर कितना प्रेशर रहता है? उसका एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस शो में मैंने बहुत कुछ सीखा है जो पिछले 55 साल में नहीं सीखी है।

 

यह भी पढ़ें: पहले अमाल मलिक फिर सलमान ने क्यों गाया 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना? अब सामने आई वजह

शो में इन 3 लोगों की होगी एंट्री

शो में कुछ दिनों पहले उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री हुई है। दोनों के रीयूनियन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। सीमा जब से शो में आई तब से सोहेल का सपोर्ट कर रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। 'द अलायांस' आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में हर हफ्ते नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है। पिछले हफ्ते सीमा सजदेह और अली गोनी आए थे। इस हफ्ते कपूर, वंशराज सिंह (जो पहले हफ्ते में एलिमिनेट हुए थे) और बाली बतौर वाइल्ड कार्ड आने वाले हैं।  

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें