logo

ट्रेंडिंग:

इन सिंगर्स को पद्म अवॉर्ड नहीं मिलने से नाराज सोनू निगम, कही ये बात

25 जनवरी को पद्म अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की लिस्ट सामने आई थी। अब सोनू निगम का कहना है कि कई ऐसे सिंगर्स हैं जिन्हें ये सम्मान मिलना चाहिए मगर नहीं मिला है।

Sonu nigam

सोनू निगम (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

76वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पद्म अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में अरिजित सिंह, पंकज उधास और लोकगायिका शारदा सिन्हा का नाम शामिल था। सोनू निगम अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ने विनर्स की लिस्ट में दिग्गज सिंगर्स का नाम नहीं होने पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'इंडस्ट्री में ऐसे कई सिंगर्स हैं जिन्हें अब तक ये अवॉर्ड नहीं मिला है लेकिन लोगों को मरणोपरांत दिया गया है।

 

सोनू वीडियो में कहते हुए दिखे, '2 ऐसे सिंगर्स है जिन्होंने पूरे दुनिया को प्रोत्साहित किया है जिसमें से एक पद्मश्री पुरस्कार तक सीमित रहे जिनका नाम हैं मोहम्मद रफी साहब और दूसरे किशोर कुमार, उन्हें तो पद्मश्री भी नहीं मिला। लिविंग लेजेंड्स में अलका याग्निक जी हैं। उनका इतना लंबा करियर रहा है लेकिन उन्हें भी अब तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला'।

 

ये भी पढ़ें- 'छावा' से हटा विक्की और रश्मिका का डांस सीन, विवाद में क्यों छाई फिल्म

 

इन सिंगर्स को पद्म अवॉर्ड्स नहीं मिलने से नाराज सोनू निगम

 

 

 

उन्होंने आगे कहा, 'श्रेया घोषाल लंबे समय से अपने कला का लोहा मनवा रही हैं। उनको भी कोई अवॉर्ड नहीं मिला है। सुनिधि चौहान ने भी अपने गाने से जेनरेशन को इंस्पयार किया है लेकिन उन्हें भी कोई अवॉर्ड आज तक नहीं मिला है।

 

ये भी पढ़ें- बेटे के बाद पिता को लॉन्च कर रहे राकेश रोशन? 'द रोशन्स' बनाने की कहानी


सोनू निगम ने वीडियो के आखिर में अपने फैंस से कहा कि आप लोग भी उन लोगों के नाम बताए जिन्हें अभी तक पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित नहीं किया गया है फिर चाहे वह संगीत, अभिनय, विज्ञान या साहित्य के क्षेत्र से हो।

 

2022 में सोनू सोदू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर में 10 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। सोनू ने सिर्फ हिंदी ही नहीं कन्नड़, ओडिया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू भाषा के गानों में अपनी आवाज दी है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap