logo

ट्रेंडिंग:

Kim Sae Ron: घर पर मिली साउथ कोरियाई एक्ट्रेस की लाश, 24 साल में मौत

साउथ कोरियाई एक्ट्रेस किम से-रॉन की मौत हो गई है। 24 साल की अभिनेत्री अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। उनकी अचानक मौत से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।

Kim Sae-ron dies

साउथ कोरियाई एक्ट्रेस किम से-रॉन,Photo Credit: ron_sae/Instagram

ब्लडहाउंड्य और द मैन फ्रॉम नोव्हेयर की मशहूर साउथ कोरियाई एक्ट्रेस किम से-रॉन सियोल रविवार को सियोल के सेओंगसु-डोंग में अपने घर पर मृत पाई गई। वह महज 24 साल की थी। एक्ट्रेस की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, किम के अचानक मौत से उनके फैंस सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। 

 

कोरिया जोंगआंग डेली की रिपोर्ट के अनुसार, किम रविवार को अपनी दोस्त से मिलने वाली थी। हालांकि, जब वो नहीं आई तो उसके दोस्त अपार्टमेंट पहुंच गए। घर के अंदर पहुंचते ही उन्होंने किम का शव देखा और तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि अब तक मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कोई आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले है। 

 

कौन थीं किम से-रॉन?

किम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ओनी लेकोमटे की ए ब्रैंड न्यू लाइफ (2009) में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। हालांकि, वह नियो-नोयर एक्शन थ्रिलर द मैन फ्रॉम नोव्हेयर (2010) फिल्म के बाद चर्चा में आई। इस फिल्म में दक्षिण कोरियाई एक्टर वोन बिन कॉ-एक्टर थे। यह फिल्म उस साल दक्षिण कोरिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 

 

किम ने आई एम ए डैड (2011), लिसन टू माई हार्ट (2011), और द नेबर (2012) जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। 2015 तक, वह लीड एक्ट्रेस के रूप में काम करने लगी। 2022 तक उनके करियर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। स्नोई रोड (2015), सीक्रेट हीलर (2016), द विलेजर्स (2018), लीवरेज (2019), और द ग्रेट शमन गा डू-शिम (2021) जैसी हिट फिल्में उन्होंने दी। 

 

यह भी पढे़ं: BAFTA विनर्स कौन-कौन? किसे मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

2022 में शराब कांड से करियर पर लगा ब्रेक

2022 में सियोल में नशे में गाड़ी चलाने की घटना के बाद उनका करियर धीमी रफ्तार में पहुंच गया।  शराब के नशे में वह एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई थी जिसके बाद एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया गया था। यहां तक की किम का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया था।

 

अप्रैल 2023 में, एक अदालत ने किम पर 20 मिलियन वॉन ($13,850) का जुर्माना लगाया। घटना के बाद किम को कड़ी जांच का सामना करना पड़ा था। उन्हें सोशल मीडिया पर क्रूर ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ा। इस वजह से उनके करियर पर भी कुछ सालों के लिए ब्रेक लग गया था। 

Related Topic:#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap