logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बकवास फिल्म है', 'द पैराडाइज' पर दर्शकों का रिएक्शन, कहानी समेट नहीं पाए नानी

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शक लगातार रिव्यू दे रहे हैं।

nani poster from the paradise

'द पैराडाइज' पोस्टर, Photo credit: nani insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलुगु सुपरस्टार नानी को पारिवारिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस बार वह ऐक्शन अवतार में नजर आए हैं। उनकी फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन श्रीकांत ओडेला ने किया है। 

 

'द पैराडाइज' में नानी के साथ मोहन बाबू, कयादू लोहार, सोनाली कुलर्णी और राघव जुयाल मुहत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। नानी इस तरह के किरदार में पहली बार नजर आए हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले दर्शकों का रिव्यू पढ़ लें।

 

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh की आंधी में उड़ी 'दायरा' से Mirzapur तक, क्या 'द वन' का चलेगा जादू?

'द पैराडाइज' पब्लिक रिव्यू

सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'पहला हाफ अच्छा है लेकिन दूसरा हाफ नहीं देख सकते हैं क्योंकि कुछ समझ नहीं आता है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'नानी ने इस फिल्म में सब दिया है लेकिन सेकंड हाफ बिखरा हुआ है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'दूसरे हाफ में कही भी कुछ भी हो रहा है। समझ नहीं आया'।

लोगों का कहना है कि फिल्म में नानी, राघव जुयाल, मोहन बाबू जैसे कलाकारों का निर्देशक अच्छी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाए।

 

फिल्म को दर्शकों का नेगेटिव रिव्यू मिला है। इस फिल्म की कहानी लोगों के लिए अझेल है क्योंकि सेकंड हाफ में कभी भी ऐक्शन हो रहा है, कही भी कट लग जा रहा है। कुछ समय नहीं आता क्या चल रहा है। 

 

 

 

यह भी पढ़ें: मुकेश छाबड़ा ने Indias got latent 2 में दी गाली, दर्ज हुई शिकायत

'द पैराडाइज' की कहानी

फिल्म में हाशिए पर रहने वाले समाज की कहानी को दिखाया गया है जिस पर मलिक नाम का व्यक्ति अत्याचार करता है। इस समुदाय के लोग के पास न धन है न सम्मान और न अपनी जिंदगी के फैसले लेने का हक है। इस समुदाय में जदाल को जन्म होता है जो मलिक के अत्याचारों से समुदाय को आजादी दिलाता है। फिल्म की कहानी बहुत बिखरी हुई है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें