logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुसाइड करना चाहती थीं सुनंदा, म्यूजिक प्रोड्यूसर पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र (पिंकी) धालीवाल से परेशान होकर एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में म्यूजिक प्रोड्यूसर को गिरफ्तार कर लिया है।

Sunanda Sharma

सुनंदा शर्मा (Photo Credit: Sunanda Sharma Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने 'मम्मी नू पंसद' और 'दूजी बार प्यार होया' जैसे हिट गानों से पॉपुलैरिटी मिली है। उन्हें सिर्फ पंजाब ही नहीं नार्थ में भी लोग खूब पसंद करते हैं। सुनंदा के गाने आते ही सुपरहिट हो जाते हैं। वह पंजाब इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर हैं। वह इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने mad4music कंपनी के मालिक प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र (पिंकी) धालीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने, बदनाम करने की धमकी, संपत्ति पर अवैध कब्जा करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।


सुनंगा ने पिंकी के गिरफ्तारी के बाद इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सिंगर ने पोस्ट में अपनी आपबीती सुनाई है। सिंगर ने पोस्ट में लिखा, ये मसला अकेले किसी कॉन्ट्रैक्ट या पैसों का नहीं है। ये मसला है मुझे बीमारा करने का। ये हर उस मिडिल क्लास आर्टिस्ट का मसला है जो मिडिल क्लास परिवार से सपने लेकर आता है और ऐसे मगरमच्छों के जाल में फंस जाते हैं।

 

ये भी पढ़ें- 'पिंटू की पप्पी' के ट्रेलर लॉन्च पर उदित ने किसिंग वीडियो का बताया स

 

सुनंदा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताई आपबीती

 

उन्होंने आगे लिखा, 'ये लोग हमसे कड़ी मेहनत करवाते थे और हमारी मेहनत से अपना घर भरते हैं। हमारे साथ भिखारियों जैसा बर्ताव करते हैं। अगर कुछ कहो तो बोलते हैं कि मैंने इसे रोजी-रोटी दी है, ये तो चप्पल में आई थी। इसने तो मुझे ऐसे बीमार किया कि मैं कमरे में जाकर रोती थी और कई बार खुद को कोशिश की खुद को खत्म कर लूं फिर भी लोगों के सामने हंसती रही। अगर मैं लोगों के सामने रोती तो एक मगरमच्छ से निकलकर दूसरे मगरमच्छ के जाल में फंस जाती'।

 

ये भी पढ़ें- हिंदू देवी- देवताओं से न्यूड फोटोशूट तक, विवादों में रहे ये फैशन शोज

 

'मम्मी नू पंसद' सिंगर ने आगे लिखा कि पता नहीं कितने लोग मेरी तरह फंसे हैं। सभी बाहर आओ। ये दौर हमारा है, ये हमारी मेहनत है और इसका फल भी हमें ही मिलना चाहिए। ये एकजुट होने का समय है, सरकार महिलाओं के साथ है'।  सिंगर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी धन्यवाद दिया। इसी के साथ पंजाबी मीडिया का भी धन्यवाद जिन्होंने इस मुद्दे को उठाया।
 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें