logo

ट्रेंडिंग:

'बॉर्डर 2' से टकराएंगी 5 फिल्में, क्या सनी देओल फिर बन पाएंगे बॉक्स ऑफिस किंग?

23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' रिलीज होगी। 'बॉर्डर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होंगी।

movies released on 23 janurary

द्रौपदी 2, बॉर्डर 2 और कल्ट मूवी पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है जिसके रिलीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। जनवरी में सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसके अलावा 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' रिलीज होगी।

 

23 जनवरी को सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2' के साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली है। 'बॉर्डर 2' को बॉक्स ऑफिस पर 'द्रौपदी 2', 'चठा पाचा- द रिंग ऑफ राउडीज', 'कल्ट' समेत अन्य फिल्में कड़ी टक्कर देंगी।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' में रहमान डकैत बनकर फिर वापसी करेंगे अक्षय खन्ना, सामने आया स्पॉइलर

'बॉर्डर 2' के साथ रिलीज होगी ये फिल्में

बॉर्डर 2

 

'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1997 का सीक्वल है। 'बॉर्डर' एक कल्ट आइकोनिक वॉर मूवी है।

 

द्रौपदी 2

 

मलयालम फिल्म 'द्रौपदी 2' एक्शन ड्रामा मूवी है। इस फिल्म में 14वीं सदी के इतिहास को दिखाया जाएगा जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस ऐक्शन फिल्म का निर्देशन मोहन जी ने किया है। इस फिल्म में रिचर्ड ऋषि और रक्षणा इंदुसन मुख्य भूमिका में हैं। 

 

चठा पाचा-द रिंग ऑफ राउडीज

 

यह एक ऐक्शन कॉमेडी मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत नायर ने किया है। यह फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में मामूटी, विशक नायर, इशान शौकत समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

 

कल्ट

 

कन्नड़ फिल्म 'कल्ट' का निर्देशन अनिल कुमार ने किया है। इस फिल्म में जैद खान, रचित राम, मलाइका वासूपाल और रंगायना रघु मुख्य भूमिका में हैं।


यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर' से कितनी अलग है 'बॉर्डर 2'? फिल्म में दिखाई जाएगी इन रियल हीरो की कहानी

हॉलीवुड की फिल्में भी होंगी रिलीज

23 जनवरी को 2 हॉलीवुड फिल्में भी दस्तक देने वाली है। पहली अमेरिकी साइंस फिल्म 'मर्सी' है जिसका निर्देशन बेकमंबटोव ने किया है। इस फिल्म में क्रिस प्रैट और रेबेका फर्ग्यूशन मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मार्टी सुप्रीम' है।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap