आज के समय में लोगों के पास मनोरंजन के लिए अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्मे उपलब्ध है। इन प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इस प्लेटफॉर्म के बदौलत उन कलाकारों को भी छाने का मौका मिला जिन्हें लोग पहले उतना नहीं जानते थे। इन कलाकारों के दमदार अभिनय ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इनमें से कुछ कलाकारों को फिल्मों में भी खूब काम मिल रहा है।
हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो एक शो में नजर आए और लोगों के दिलों पर छा गए। इस लिस्ट में सनी हिंदुजा से लेकर सिद्धार्थ शॉ तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: कौन है केटामाइन क्वीन जिसे मैथ्यू पेरी की मौत के मामले में हुई 15 साल की जेल?
वेब सीरीज से चमके ये सितारे
सनी हिंदुजा
सनी हिंदुजा ने हाल ही में 'एस्पीरेंट्स' के तीसरे सीजन में संदीप भैया का किरदार निभाया था। इस बार वह नेगेटिव रोल में नजर आए। वह 'एस्पीरेंट्स' के पहले सीजन में भी नजर आ चुके थे लेकिन उसमें उनका साइड रोल था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया। वह इससे पहले प्रतीक गांधी के साथ 'सारे जहां से अच्छा' में नजर आए थे। वह 'द रेलवे मैन', 'द फैमिली मैन', 'मर्दानी 2' समेत कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। इन प्रोजेक्ट्स में उन्होंने छोटे-मोटे रोल निभाए हैं।

सिद्धार्थ शॉ
सिद्धार्थ शॉ हाल ही में वेब सीरीज 'चिरैया' में नजर आए। इस सीरीज में उन्होंने अरुण का किरदार निभाया है। इस सीरीज में उनके किरदार से लोगों को नफरत होने लगी थी। सिद्धार्थ का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' में कार्तिक आर्यन के दोस्त के किरदार में नजर आए थे।

अरुणोदय सिंह
अरुणोदय सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'सिकंदर' से की थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनके करियर को पहचान वेब सीरीज 'अपहरण' से मिली। यह सीरीज उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।
यह भी पढ़ें: 'संस्कारी बच्चा है...', रणबीर कपूर को मिला TV के 'भगवान राम' का साथ
सूर्या शर्मा
सूर्या शर्मा ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'अनदेखी' में गुंडे रिंकू का रोल प्ले किया था। इस रोल में वह बेहद क्रूर नजर आए थे। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा वह 'काली काली आंखें' समेत अन्य सीरीज में नेगेटिव रोल निभा चुके हैं।

अभिमन्यु सिंह
अभिमन्यु सिंह ने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नेगेटिव रोल प्ले किया है। उन्होंने फिल्म 'गुलाल', 'रक्त चरित्र' समेत कई बिग प्रोजेक्ट्स में काम किया है।