स्टैंड अप कॉमेडियन
समय रैना
एक बार फिर से विवाद में हैं। उनके शो 'इंडियाज गाट लेटेंट' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। इस केस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने समय को पिछले आदेश का पालन नहीं करने के लिए फटकार लगाई है।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'समय ने कोर्ट को गुमराह किया और हमारे आदेशों का उल्लंघन किया है। अगर आपको अपना व्यवहार सुधारना या समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं करना आता है तो आपको इसके नतीजे भुगतने होंगे।' कोर्ट ने समय रैना और अन्य लोगों पर 3 -3 लाख रुपये का जुर्मान भी लगाया है। कोर्ट ने उन्हें हलफनामा दाखिल करने के लिए 2 हफ्तों का समय दिया है।
यह भी पढ़ें: 'तुम्बाड 2' में सोहम शाह संग आलिया भट्ट आएंगी नजर, कब रिलीज होगी फिल्म?
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को लगाई फटकार
कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर दिव्यांग बच्चों और व्यक्तियों का मजाक उड़ाया था जिसकी वजह से उन पर SMA का इलाज करने वाली फाउंडेशन ने कोर्ट केस किया था। कोर्ट ने समय, रणबीर अलाहबादिया और अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर 3 लाख का जुर्माना लगाया था।
शो पर समय में दिव्यांग बच्चों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित लोगों के बारे में जोक मारा था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। समय और उनके साथ मौजूद कॉमेडियन ने इसके लिए माफी मांगी थी।
कोर्ट ने समय रैना को दिया था क्या आदेश?
कोर्ट ने कॉमेडियन को आदेश दिया था कि वह विकलांग बच्चों के लिए एक शो करेंगे। इस शो से जुटाए गए पैसों को बच्चों के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा लेकिन आज तक इसके बारे में एसएमए फाउंडेशन से कोई संपर्क नहीं किया गया।
SMA फाउंडेशन की वकील अपराजिता सिंह ने कहा, 'समय लगातार शोज कर रहे हैं लेकिन अभी तक फाउंडेशन के लोगों से नहीं मिले और न ही उन पीड़ितो से कभी मिले। मुझे समझ नहीं आता है कि वह किस तरह के यूथ आइकन है। यह सोचकर ही डर लगता है।'