logo

ट्रेंडिंग:

पहले घर की लड़ाई आई सड़क पर, अब कपड़े बेच रही हैं सुष्मिता की Ex भाभी

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह ऑनलाइन कपड़े बेचते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर एक्स हसबैंड राजीव सेन ने भी रिएक्ट किया है।

rajeev sen and charu asopa

राजीव सेन और चारू असोपा (Photo Credit: Rajeev Sen Instagram)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

राजीव सेन और चारू असोपा की शादी और तलाक दोनों ही काफी सुर्खियों में रहे थे। कपल ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबर आने लगी थी। साल 2023 में दोनों ने तलाक के ले लिया था। तलाक के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया में दोनों के बयान अक्सर चर्चा में रहते थे। इस साल की शुरुआत में दोनों ने दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था।

 

फैंस को लगा था कि दोनों दोबारा बेटी जियाना के लिए साथ आ सकते हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इन दिनों चारू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ऑनलाइन कपड़े बेचते हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने वीडियो में बताया कि मैंने मुंबई छोड़ दिया है और अपने होम टाउन बीकानेर शिफ्ट हो गई हूं।

 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने उतरे थे सनी देओल, इस हीरो ने फ्लॉप करा दिया

 

चारू ने बताया, 'यह कदम मैंने बेटी जियाना की परवरिश के लिए उठाया है। मुंबई जैसे महंगे शहर में रहना बहुत मुश्किल था। मेरे वहां रहने का खर्च 1 से 1.5 लाख रुपये था जिसमें मेरे घर के अन्य खर्च भी शामिल थे। मैं जियाना को किसी नैनी के पास नहीं छोड़ना चाहती थीं। मैंने सोच समझकर अपने होम टाउन शिफ्ट होने का फैसला लिया है। मैं अपना कपड़ों का बिजनेस शुरू करना चाहती हूं। अपना काम करने में मुश्किल तो आती है लेकिन उम्मीद है कि मैं अपनी बेटी की सभी जरूरतों को पूरा कर सकूंगी।

 

राजीव सेन ने कहा- 'झूठ बोल रही हैं चारू'

 

चारू के वीडियो वायरल पर उनके एक्स हसबैंड राजीव सेन ने रिएक्ट किया है। सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने कहा, 'चारू झूठ बोल रही हैं। अगर वह आर्थिक तंगी से गुजर रही होती तो क्रूज टिप पर नहीं जाती। भाई पर खर्च कर रही हैं, सबके टिकट के पैसे दे रही हैं। उन्हें आर्थिक तंगी हैं'।

 

ये भी पढ़ें- स्टेप से लेकर लुक तक, Raid 2 का 'नशा' गाना है 'आज की रात' की कॉपी!

 

उन्होंने आगे कहा, 'वह बिकानेर में घर खरीदने वाली हैं या शायद खरीद चुकी हैं। इसमें बहुत पैसे लगते हैं। आप बताओं मुझे जिसे पैसों की तंगी होगी वह क्रूज ट्रिप पर जाएगा। बिकानेर में अपना घर कैसे खरीद रही हैं। आपने उनके यूट्यूब व्लॉग्स में देखा ही हैं उनके शॉपिंग करने का ढंग'। राजीव के बयानों पर कोई जवाब नहीं दिया है। आपको बता दें कि चारू टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अब एक्टिंग छोड़ दी है और बेटी की परवरिश में लग गई है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap