logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक ही नाम से रिलीज हुई थी 2 फिल्में, तीसरी पर बवाल क्यों?

बॉक्स ऑफिस पर एक नाम की कई फिल्में रिलीज हो चुकी है। हाल ही मे फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर आया है। फिल्म का टीजर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

pati patni aur vo teaser

संजीव कुमार, विद्या सिन्हा, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

सिनेमाघरों में पहले के समय में एक ही नाम से कई फिल्में रिलीज हुई थी। हालांकि आज के समय में फिल्मों के नाम का ट्रे़ंड थोड़ा बदल गया है।1978 में संजीव कुमार की फिल्म 'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई थी। इसके बाद 2019 में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई थी। अब 2026 में आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर सामने आया है। इस फिल्म के टीजर को लेकर खूब बवाल मच रहा है।

 

इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के टीजर को दर्शकों का नेगेटिव रिव्यू मिला है। टीजर में दिखाया जाता है कि आयुष्मान का पत्नी के अलावा बाहर भी अफेयर है। उसके बाद उसे उसके दोस्त के साथ भी दिखाया जाता है। यह एक रोमकॉम मूवी है जिसका कॉन्टेंट दर्शकों को बहुत ही क्रिंज लगा।

 

यह भी पढ़ें: वरुण के पिता डेविड धवन ने रिटायरमेंट का दिया हिंट, बेटे संग होगी आखिरी फिल्म

सोशल मीडिया पर हुआ बवाल

'पति पत्नी और वो दो' के टीजर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की फिल्में पति या पत्नी के साथ बेवफाई को बढ़ावा दे रही है। लोग इसे घटिया कॉन्टेंट बता रहे हैं। फिल्म के लीड अभिनेता आयुष्मान खुराना की भी आलोचना हो रही है। उन्हें हिंदी सिनेमा में लीग से हटकर कॉन्टेंट बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने हमेशा साफ-सुथरी फिल्में बनाई है। अभी तक मेकर्स की तरफ से टीजर को लेकर हो रही आलोचना पर कोई सफाई नहीं आई है।

1978 में रिलीज हुई थी पति पत्नी और वो

संजीव कुमार की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो' सिनेमाघरों में 1978 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन बी.आर चोपड़ा ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। फिल्म में संजीव कुमार के साथ विद्या सिन्हा और रंजीता कौर मुख्य भूमिका में थीं।

 

यह भी पढ़ें: रितेश के बेटे राहिल ने 10 साल की उम्र में किया डेब्यू, Raja Shivaji से लुक रिवील

2019 में रिलीज हुई थी 'पति पत्नी और वो'

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इन दोनों फिल्मों का विषय लगभग एक जैसा ही थी। 

2026 में पति पत्नी और वो दो रिलीज हुई

'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इसमें आयुष्मान की शादी हो चुकी है और इसके बावजूद उसका एक नहीं दो लड़कियों से अफेयर दिखाया जाता है


और पढ़ें