logo

ट्रेंडिंग:

कहां गुम हैं बॉलीवुड के प्रलयनाथ गुंडास्वामी? 'तिरंगा' से हुए थे फेमस

दीपक शिर्के अपने समय में बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते थे। उन्होंने हिंदी और मराठी की कई फिल्मों में काम किया है। उनके करियर में प्रलयनाथ गुंडास्वामी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Deepak Shirke

दीपक शिर्के (Photo Credit : Social media)

पहले के समय में बॉलीवुड के हीरो के साथ-साथ विलेन भी दमदार किरदार में नजर आते थे। बॉलीवुड के फेमस विलेन में मोगेंबो, शाकाल, गब्बर जैसे किरदारों ने दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ी। ऐसा ही एक किरदार प्रलयनाथ गुंडास्वामी का था। ये किरदार आज भी दर्शकों को याद है। फिल्म 'तिरंगा' में दीपक शिर्क ने प्रलयनाथ गुंडास्वामी का दमदार रोल प्ले किया था। उनकी गुस्से भरी लाल आंखें आज भी दर्शकों के जहन में है। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी फिल्मों में भी खूब काम किया है। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के प्रलयनाथ गुंडास्वामी अब कहां है?

 

दीपक शिर्क का जन्म मुंबई के मरीन लाइंस इलाके में हुआ था। उनके पांच भाई-बहन थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई एल्फिंस्टन टेक्निकल हाई स्कूल में हुई थी। उनके स्कूल के पीछे एक थिएटर था। वह अक्सर थिएटर के लोगों को रिहर्सल करते हुए देखते थे। यही से उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में बढ़ी। उन्हें वहा के माहौल अच्छे लगता था। उन्होंने बचपन में ही सोच लिया किया कि एक्टर बनेंगे।

 

ये भी पढ़ें- विक्की की 'छावा' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

 

'मराठी नाटक' से की थी करियर की शुरुआत

 

दीपक ने अपने करियर की शुरुआत 'राज मुकुट' नाटक से की थी। ये मराठी भाषा में था। उन्होंने थिएटर के लोगों से बहुत कुछ सीखा। धीरे-धीरे उन्हें थिएटर में छोटे मोटे रोल मिलने लगे। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'आक्रोश 'थी जो 1980 में रिलीज हुई थी। वह फिल्म कुछ ज्यादा चला नहीं। दीपक उन दिनों में मराठी टीवी शो 'एक शून्य शून्य' के लिए रोड पर शूटिंग कर रहे थे। यहां पर उन्हें यश जौहर ने पहली बार देखा था और फिल्म 'अग्निपथ' के लिए मुकुल आनंद से मिलने के लिए कहा था। दीपक ने कहा था कि मैं 'शून्य-शून्य' की शूटिंग के बाद उनसे मिलता हूं। वह मुकुल आनंद से मिले और हाथोंहाथ उन्हें फिल्म मिल गई।  हालांकि उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं। 'अग्रिपथ' में उन्होंने न्ना शेट्टी नाम के विलन का रोल निभाया था। अग्निपथ के बाद दीपक ने अमिताभ के साथ 'हम' में भी काम किया था।

 

'तिरंगा' में प्रलयनाथ गुंडास्वामी से मिली पहचान

 

ये भी पढ़ें- गुरु रंधावा 'शौंकी सरदार' के सेट पर हुए घायल, फैंस को हुई चिंता

 

इसके बाद उन्होंने राजकुमार के साथ फिल्म 'तिरंगा' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने विलेन प्रलयनाथ गुंडास्वामी का किरदार निभाया था। शुरुआत में उन्हें राजकुमार के साथ काम करने में बहुत डर लग रहा था बाद में जब राजकुमार ने उनके काम की तारीफ की तो वह हैरान हो गए और बहुत खुश हुए क्योंकि वह उनके बहुत बड़े फैन थे। इस किरदार ने उनके करियर को पहचान दी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। 

 

कहां हैं दीपक शिर्के

 

दीपर्क शिर्के अभी भी फिल्मों से जुड़े हुए हैं। वह फिल्मों में साइड रोल निभाते हैं। साल 2012 में वह राजेश मापुस्कर की फिल्म फरारी की सवारी में नजर आए थे। 2019 में उन्होंने MX प्लेयर की सीरीज पांडू में नजर आए थे। इसके अलावा वह मराठी फिल्म 'निरंजन' में नजर आए थे। 2021 में वह 'ब्लैक मार्केट' फिल्म में दिखाई दिए थे। फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

Related Topic:#Bollywood

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap