logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऐक्शन से भरपूर है 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर, कब रिलीज होगी फिल्म?

टॉम होलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Spider-Man: Brand New Day Final

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे फाइनल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में ऐक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में पीटर पार्कर के नए मिशन की झलक देखने को मिलती है। स्पाइडर मैन और हल्क को साथ देखकर दर्शकों की एक्साइमेंट काफी बढ़ गई है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का सबसे बड़ा सुपरहीरो स्पाइडर मैन है।

 

इस बार पीटर पार्कर की जर्नी इमोशनल और एडवेंचर से भरपूर होने वाली है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉर्न बर्नथल, माइकल मांडो और  मार्क रफेलो अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हिट, टीवी स्टार्स क्यों हुए फ्लॉप?

ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

फिल्म की कहानी 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' की घटनाओं के कुछ साल बाद की होगी। डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल गई है। इसके बावजूद वह न्यूयॉर्क शहर की रक्षा करेगा। इस बार वह पूरी तरह से अकेला पड़ गया है। उसे अपने ही लोग पहचान नहीं पा रहे हैं।

 

 

पीटर की गर्लफ्रेंड भले ही उसे भूल चुकी हैं लेकिन फिर भी दोनों के बीच में नजदीकियां दिखाई गई हैं। इसके अलावा स्पाइडर मैन और हल्क के बीच में लड़ाई दिखाई गई है। दोनों सुपरहीरों को साथ में देखकर लोगों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

 

यह भी पढ़ें: 'शादी की उम्र है उसकी', शिल्पा के लवबर्ड्स वाले कमेंट पर भड़के हर्षद चोपड़ा

 

अभिनेता टॉम हॉलैंड ने 'हैप्पी सैड कन्फ्यूज्ड' के पॉडकास्ट में बताया कि यह स्पाइडर मैन की जिंदगी का सबसे मुश्किल और डार्क चैप्टर होगा। पिछली बार स्पाइडर मैन ने एंड्रयू गारफील्ड से सीखा था कि मदद मांगना भी बाहुदरी होती है लेकिन इस बार वह इस सलाह को नजरअंदाज करता नजर आएगा। भले ही उसकी निजी जिंदगी परेशानियों से घिरी है लेकिन सुपरहीरो स्पाइडर मैन पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएगा। फिल्म में उन्हें स्पाइडर मैन का असली रूप देखने को मिलेगा।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें