साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने नेगेटिव रिव्यू दिए हैं। इसके बावजूद फिल्म ने सभी की उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन जबरदस्त कमाई की।
'A' रेटिंग वाली फिल्म ने उन सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया जिनमें भारत में लगभग 80 से 85 करोड़ और वर्ल्डवाइड 110 करोड़ रुपये कमाने का अंदाजा लगाया था। 'टॉक्सिक' ने देश में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: 71 साल के चिरंजीवी, 75 के रजनीकांत, 'बुजुर्ग' हीरो क्यों बने हुए हैं पसंद?
'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में 101 करोड़ रुपये की नेट की कमाई की। फिल्म ने हिंदी वर्जन में 55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। कन्नड़ वर्जन काफी पीछे रहा है और अच्छी ऑक्यूपेंसी के बावजूद 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। तेलुगू वर्जन में भी फिल्म ने कुल 11 करोड़ रुपये की कमाई की। 'टॉक्सिक' ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। वहीं पहले नंबर पर '
धुरंधर
2' है जिसने ओपनिंग डे पर 103 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
विदेशी बाजार में टॉक्सिक को 'धुरंधर 2' और 'पठान' जैसी ओपनिंग नहीं मिल पाई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 140 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था जो कन्नड़ सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। गीतू मोहनदास की फिल्म 'पठान' (104 करोड़), 'एनिमल' (116 करोड़), 'आदिपुरुष' (127 करोड़) और 'जवान' (129 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों की ग्लोबल
ओपनिंग कमाई को पीछे छोड़ने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: नीना गुप्ता की सीरीज 'चुंबक' का ट्रेलर रिलीज, हंसी से ज्यादा कंफ्यूज हुए लोग
नहीं टूटा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड
यश अपनी ही फिल्म 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए जो 4 साल पहले रिलीज हुई थी। इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड भी टूटने से बच गया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 205 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिला है जिसका असर आने वाली दिनों में दिख सकता है।