साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म से यश का लुक सामने आ चुका है लेकिन मेकर्स ने हीरोइनों को अभी तक नहीं दिखाया था। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की लेडीज का टीजर रिलीज किया है जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत को दिखाया गया है। इस नए टीजर ने धमाल मचा दिया है।
टॉक्सिक एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह 1 मिनट 41 सेकंड का टीजर है। टीजर की शुरुआत एक मजेदार डिस्केलमर के साथ शुरू होता है जिसमें लिखा है, 'बच्चों दूर रहो, पैरेंट्स ध्यान रखें कि बच्चे दूर रहें, ग्रैंड पैरेंट्स ध्यान रखें कि उनके बच्चे दूर रहें। ग्रैंड पेरेंट्स अपने रिस्क पर देखें।'
इसमें यश और कियारा आडवाणी के बीच में रोमांटिक सीन दिखाया जाता है। इसी के साथ बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज आती है जो कहती हैं, 'प्यार औरतों को राक्षस बना देता है। यह एक खूबसूरत धोखा है। अगर कोई इसकी गहराई और इसके धोखे को समझ लें और फिर भी उसकी भक्ति में थोड़े से के लिए लड़ रहे हैं लेकिन लेडीज इसमें एक ट्विस्ट आता है जिसे आप मत भूलिए।'
फिल्म के टीजर में मेकर्स ने नयनतारा को बाइक चलाते हुए दिखाया जाता है फिर कियारा सर्कस में परफॉर्म करते दिखती है। वहीं तारा सुतारिया को बॉस लेडी के रोल में दिखाया जाता है। रुक्मिणी वसंत हाथ में बंदूक के लिए गुंडो से लड़ते हुए नजर आती है। हुमा कुरैश का पावुरफुल कैरेक्टर है। यश को महिलाओं के साथ लड़ते हुए दिखाया जाता है और वह कहते हैं, 'लेडीज एंड लेडीज। क्या आप एक एक करके आना चाहती हैं या सब एक साथ?' फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, अमित तिवारी समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
'टॉक्सिक' में यश डबल रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इंटरनेशनल ऐक्शन कोरियोग्राफर जेजे पेरी ने ऐक्शन सीन्स को तैयार किया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन मिडल ईस्ट में तनाव के कारण मेकर्स ने इसे टालने का ऐलान किया है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम, कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।