logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उदित नारायण के खिलाफ उनकी पहली पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, बढ़ सकती है मुश्किल

गायक उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह, पटना। मशहूर गायक उदित नारायण के खिलाफ उनकी पहली पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मालूम हो कि दोनों के बीच वर्षों से 36 का आंकड़ा रहा है। इस मामले को लेकर पहली पत्नी द्वारा पहले भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इस नए मुकदमे को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है। कुछ दिन पहले उदित नारायण पटना आए थे और वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात हुई थी। उदित के खिलाफ महिला थाने में आवेदन दिए जाने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। 

 

पहली पत्नी रंजना झा ने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को उदित नारायण झा के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद मेरे पति अपने करियर को लेकर मुंबई चले गए। बाद में मीडिया के माध्यम से पता चला कि पति उदित नारायण ने दीपा नाम की महिला से शादी कर ली है। विरोध करने पर उन्होंने सही जानकारी नहीं दी। अब दूसरी महिला के साथ मुंबई में रह रहे हैं।

 

यह भी पढ़ेंः 'भारत माता को आपने बेचा, आंखों में डर दिखता है...', सरकार पर बरसे राहुल गांधी

इलाज के बहाने धोखाधड़ी

पहली पत्नी रंजना झा ने आरोप लगाया है कि वर्ष 1996 में उन्हें इलाज के बहाने दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बिना उनकी सहमति के उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। आवेदिका ने दावा किया है कि इस साजिश में उदित के भाई संजय झा, ललित नारायण झा भी शामिल थे। 

बाद में मिली जानकारी

आवेदिका का दावा है कि ऑपरेशन की वास्तविक जानकारी उन्हें वर्षों बाद मेडिकल जांच के दौरान मिली। अब उनके पति मुंबई स्थित उनके आवास में घुसने भी नहीं देते हैं। महिला थानाध्यक्ष अंजू तिवारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त करने के बाद मामले की पड़ताल की जा रही है। इधर थाने में दर्ज शिकायत की चर्चा सुपौल में हो रही है।

 

यह भी पढे़ंः चर्चा, वोटिंग और अविश्वास, आखिर कैसे हटाए जा सकते हैं लोकसभा के स्पीकर?


सूत्रों ने बताया कि उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना ने एक डेढ़ दशक पूर्व भी पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। तब भी यह खबर मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Related Topic:#Udit Narayan

और पढ़ें