logo

ट्रेंडिंग:

लाइव शो में उदित नारायण ने लड़की को किया लिप किस, भड़के यूजर्स

उदित नारायण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह फीमेल फैन को लिप किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को देख भड़के लोग।

udit narayan

उदित नारायण (Photo Credit: Udit Insta Handle)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनके गानों को लोग आज भी पसंद करते हैं। उनके लाइव शो का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद  फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

वीडियो में उदित 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी एक फीमेल फैन स्टेज की तरफ आती हैं वह उनके साथ फोटो लेती हैं और गाल पर किस करने के लिए आगे बढ़ती हैं और सिंगर उन्हें लिप पर किस कर देते हैं। इसके बाद वह कई फीमेल फैंस के साथ फोटो लेते हुए दिखाई देते हैं। उनका ये वीडियो किस समय का है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

ये भी पढ़ें- सिनेमाघरों में नहीं चली शाहिद की 'गुंडागर्दी', Deva ने कमाए इतने पैसे

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए उदित नारायण

 

सिंगर के महिला फैन को किस करना सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उदित नारायण से ये उम्मीद नहीं थे। दूसरे यूजर ने लिखा, उदित नारायण की लीगेसी बर्बाद हो गई। तीसरे यूजर ने लिखा, लाइव शो में ये क्या हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये एआई वीडियो है। हालांकि अभी तक इस वीडियो पर उदित नारायण ने अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

 

 

उदित नारायण विवादों से दूर रहते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस को झटका लगा है। उन्होंने हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, कन्नड़, भोजपुरी, नेपाली, मलयालम समेत कई भाषाओं में गाना गया है। उन्हें 4 नेशनल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap