logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तानी जासूस बना हिंदुस्तानी देशभक्त, कॉमेडी ड्रामा है आयुष्मान की Udta Teer

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर सामने आ गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

ayushmann khurrana

आयुष्मान खुराना, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आयुष्मा खुराना और सारा अली खान साथ में फिर से 'उड़ता तीर' में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में 'पति पत्नी और वो' में काम किया था। इस फिल्म में वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

 

अब 'उड़ता तीर' में आयुष्मान और सारा की जोड़ी दिखेगी। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। इस फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशिक ने किया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, मुकुल देव, गुलशन ग्रोवर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह एक स्पाई कॉमेडी मूवी है। यह फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

यह भी पढ़ें: डिलीवरी के समय में बहा था ज्यादा खून, ऋचा ने बताया क्यों लिया ऐक्टिंग से ब्रेक?

'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज

आयुष्मान खुराना ने फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट बिलाल का रोल निभाया है जिसकी याददाशत एक आतंकवादी हमले के दौरान चली जाती है। आयुष्मान को इतना याद होता है कि वह एक देशभक्त है लेकिन किस देश का उसे पता नहीं होता है। वह पाकिस्तानी को अपना दुश्मन समझता है। उनके खिलाफ हमले करता है।

 

इधर पाकिस्तानी एजेंसी बिलाल की याददाशत जाने से परेशान है। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि यह उनकी कमबैक फिल्म हो सकती है। 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'इंसान धोखेबाज होते हैं', क्या सुनीता आहूजा ने गोविंदा की तरफ किया इशारा?

 

आयुष्मान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली सभी फिल्में लगातार फ्लॉप हुई है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Topic:#Ayushmann Khurrana

और पढ़ें