logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यश की Toxic से डरे वरुण धवन, बदली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट

वरुण धवन ने अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने साथ ही बताया है कि कब फिल्म रिलीज होगी?

Varun Dhawan and Yash

वरुण धवन और यश, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

वरुण धवन की रोमांटिक फिल्म 'है जवानी को इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। निर्माताओं ने 'टॉक्सिक' की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया है। यश की 'टॉक्सिक' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

'है जवानी तो इश्क होना में' वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े समते अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। अब यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सौरभ बेदी जिनके साथ क्लोज डांस करते नजर आईं मलाइका अरोड़ा?

वरुण ने क्यों बदली फिल्म की रिलीज डेट?

निर्माताओं ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, 'हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी। हमने इसके बारे में कई महीनों पहले ऐलान किया था लेकिन अभी के हालातों को देखते हुए हमें लगा कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा देना चाहिए। हम इस बात में मानते हैं कि एक फिल्ममेकर को दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए न की उसके साथ कंपीट करना चाहिए।'

'टॉक्सिक' कब होगी रिलीज?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। फिल्म निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले बयान जारी करके कहा था कि पश्चिम एशिया में चल रहे हालातों के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह एक ग्लोबल ऑडियंस लेवल फिल्म है। 'टॉक्सिक' के कारण अब वरुण ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' से सामने आई रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीर, जानिए वायरल फोटो का सच

 

'टॉक्सिक' एक हाई बजट मूवी है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में यश डबल रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म पर यश पिछले 4 साल से काम कर रहे हैं। 2022 में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। वहीं, वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

 


और पढ़ें