logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज, लोग बोले गोविंदा की 'सैंडविच' का रीमेक

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर की तुलना लोगों ने गोविंदा की फिल्म 'सैंडविच' से की।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai poster

है जवानी तो इश्क होना है पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे़ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म के टीजर में तीनों स्टार्स का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। वरुण को एक बार फिर पुराने अंदाज में देखकर दर्शक खुश है।

 

फिल्म के टीजर में दो छोटे एआई जेनरेटेड बच्चों को दिखाया जाता है। दोनों बच्चे आपस में बात चीत करते हैं और उन्हें समझ आता है कि दोनों की मां अलग हैं लेकिन पिता एक ही है। इसके बाद वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े को मस्ती भरे अंदाज में दिखाया जाता है। फिल्म में खूब सारा ड्रामा और मस्ती देखने को मिलने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: 3 साल में 6 हॉरर-कॉमेडी फिल्में हुई रिलीज, 2 रही हिट, 'भूत बंगला' का क्या होगा?

टीजर देख लोगों को आई गोविंदा की याद

 दर्शक इस फिल्म की कहानी के बारे में अंदाजा लगाना शुरू कर चुके हैं फिल्म के टीजर में दिखाया जाता है कि वरुण के किरदार का नाम जस है जो बानी (मृणाल) और प्रीत (पूजा हेगड़े) दोनों से शादी कर लेता है। लोगों का कहना है कि वरुण की फिल्म की स्टोरी गोविंदा की 'सैंडविच' से मिलती जुलती है। एक व्यक्ति ने लिखा है, 'यह सैंडविच फिल्म का रीमेक है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'गोविंदा की फिल्म की कॉपी है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इस फिल्म से जुड़वां 2 की वाइब आ रही है।'

 

'सैंडविच' फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गोविंदा के साथ रवीना टंडन और महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

 

 

यह भी पढ़ें: रिलेशन में शक्ति को मिला था धोखा, 40 की उम्र में मां-बाप से क्यों रहती हैं अलग?

है जवानी तो इश्क होना है

'है जवानी तो इश्क होना है' 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण धवन की अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ यह तीसरी फिल्म है। दोनों ने साथ 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वां 2' में साथ काम किया था। इन दोनों फिल्मों का दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
  

Related Topic:#Varun Dhawan

और पढ़ें